फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   som is main accused of Muzaffarnagar riots

'सोम आपका अपना है, एक इशारा कर देना'

Mon, 05 Oct 2015 04:50 PM IST
Updated Mon, 05 Oct 2015 04:50 PM IST
विज्ञापन
som is main accused of Muzaffarnagar riots

बिसाहड़ा पहुंचे बीजेपी विधायक संगीत सोम यहां पीड़ित परिवार से मिलने नहीं, बल्कि सोची समझी रणनीति के तहत लोगों से मिलने पहुंचे थे। बिसाहड़ा कांड को पहले दिन से वोट की राजनीति बताया जा रहा है।

विज्ञापन


पूरे देश में ये मुद्दा छाया है। ऐसे में संगीत के बयान मतदाताओं को प्रभावित करने में अहम भूमिका निभाएंगे। यहां संगीत सोम जिंदाबाद के नारे लगे जो हिंदू वोट को एकजुट करने की रणनीति का संकेत है, जिन्हें चुनावी समर में भुनाया जाएगा।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपी रहे संगीत के भड़काऊ बयानों ने अगस्त 2013 में दोनों समुदाय को बांट दिया था। 22 दिनों तक जिले के कई कस्बे नफरत की आग में जले और 24 सितंबर 2013 को संगीत पर रासुका लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक इशारा कर देना 50 हजार लोग ले आऊंगा

som is main accused of Muzaffarnagar riots

सात महीने बाद कहीं न कहीं मतदाताओं पर इसका बड़ा असर हुआ। पिछले लोक सभा चुनावों में यूपी में कुल 10 सीट पाने वाली भाजपा ने 2014 के चुनावों में अप्रत्याशित रूप से 71 सीट हासिल की।


अब बिसाहड़ा में हुए उपद्रव में शनिवार को इस मामले का मुख्य आरोपी भाजपा कार्यकर्ता संजय राणा का बेटा गिरफ्तार हुआ। सोम ने दादरी के ऊंचा अमीरपुर और बिसाहड़ा में सभाओं में कहा, ‘यहां कि महिलाएं हमारे यहां ब्याही (शादी) हैं।

आप तो मेरी मामी और नानी हैं। सोम आपका अपना है। जरूरत पड़े तो एक इशारा कर देना 50 हजार लोग ले आऊंगा।’ उन्होंने सीधे तौर पर सपा को समुदाय विशेष समर्थित बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed