{"_id":"575972294f1c1b6e409c5ac3","slug":"solar-energy-jagmgaaga-corporation-office-the-government-s-approval-of-estimate","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौर ऊर्जा से जगमगाएगा निगम का दफ्तर, सरकार ने दी एस्टीमेट की मंजूरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौर ऊर्जा से जगमगाएगा निगम का दफ्तर, सरकार ने दी एस्टीमेट की मंजूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 10 Jun 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
सोलर उर्जा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगम कार्यालय परिसर जल्द ही सौर ऊर्जा से जगमग हो जाएंगे। सरकार ने 30 लाख रुपये के एस्टीमेट को मंजूरी दी है। प्लांट शुरू होने से कार्यालय में 24 घंटे बिजली रहेगी।
विज्ञापन
बता दें कि नगर निगम ने शहर को सोलर सिटी बनाने एवं बिजली खपत कम करने के उद्देश्य से प्रोजेक्ट तैयार किया था। इसकी डीपीआर तैयार कर राज्य सरकार को भेजी गई थी।
विज्ञापन
इस योजना में पहले चरण में सोलर एनर्जी से राष्ट्रीय राजमार्ग व शहर की स्ट्रीट लाइटों के 32 हजार प्वाइंट, निगम व प्रशासन के दफ्तरों में लाइट जलाने के प्रस्ताव को शामिल किया गया था।
विज्ञापन
प्रपोजल का ध्येय निगम के मासिक बिजली बिल के दो करोड़ रुपये भी बचाने का था। इसमें एनआइटी जोन में सौर ऊर्जा के चार प्लांट लगाए जा चुके हैं।
दूसरे चरण में निगम के बल्लभगढ़ और ओल्ड फरीदाबाद कार्यालयों में सोलर प्लांट लगाए जाएंगे। जिसके लिए दिसंबर माह में सरकार को प्रपोजल भेजा गया था।
निगम के अधीक्षण अभियंता रमन शर्मा ने बताया कि सौर ऊर्जा के प्लांट से निगम मुख्यालय में बिजली की बचत की जाएगी। एनआइटी जोन में चार प्लांट लगाए गए हैं। अब बल्लभगढ़ जोन की बारी है। सरकार ने 30 लाख रुपये के एस्टीमेट को मंजूरी दी है।