फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Social sites used by terrorists

खुलासाः आतंकी सोशल साइट से करते थे संपर्क

Mon, 25 Aug 2014 08:57 AM IST
Updated Mon, 25 Aug 2014 08:57 AM IST
विज्ञापन
Social sites used by terrorists

इंडियन मुजाहिदीन के संदिग्ध आतंकियों ने अपनी साजिशों को अंजाम देने के उद्देश्य से संगठन के सह संस्थापक रियाज भटकल सहित एक दूसरे के साथ संवाद के लिए फेसबुक जैसी सोशल साइट और ईमेल आदि का उपयोग किया। दिल्ली पुलिस ने अदालत को यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


पटियाला हाउस अदालत में राजधानी में अवैध हथियार फैक्टरी मामले में हाल ही में दायर पूरक आरोपपत्र में दी जानकारी में पुलिस ने कहा कि आतंकियों ने पूछताछ के दौरान निम्बुज, याहू, पालटाक, जीमेल और फेसबुक आदि के उन कई पतों (आईडी) के बारे में बताया जिनका उपयोग उन्होंने संवाद तथा बातचीत करने, कूट फाइलों का आदान प्रदान करने तथा अलग अलग जगहों से अलग अलग समय पर फर्जी दस्तावेज भेजने के लिए किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने हालही में संदिग्ध इंडियन मुजाहिदीन के 6 आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया था। पुलिस ने यह भी दावा किया कि ये आरोपी अक्सर फर्जी आईडी का उपयोग करते थे और अपनी असली लोकेशन छिपाने के लिए अपने कंप्यूटरों में छद्म सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने पूरक आरोपपत्र में किया खुलासा

Social sites used by terrorists

पुलिस ने अपने पूरक आरोपपत्र में यह खुलासा किया है जिसमें उसने आईएम के संदिग्ध जिया उर रहमान, तहसीन अख्तर, मोहम्मद वकार अजहर, मोहम्मद मरूफ, मोहम्मद साकिब अंसारी और इम्तियाज आलम पर आरोपी के तौर पर अभियोग लगाया है। इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपपत्र में इन लोगों के नाम गैरकानूनी गतिविधियां निरोधक कानून, विस्फोटक पदार्थ कानून, शस्त्र कानून और भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत दंडनीय अपराधों के लिए सूचीबद्ध किए गए हैं। यह आरोपपत्र यहां एक अवैध शस्त्र फैक्ट्री कथित तौर पर स्थापित करने संबंधी मामले के सिलसिले में दाखिल किया गया है।

पुलिस ने नवंबर 2011 में बाहरी दिल्ली स्थित नांगलोई के मीर विहार इलाके में एक अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पता लगाया था और दावा किया था कि मौके से आईईडी विस्फोटक पदार्थ, हथियारों सहित भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed