{"_id":"bf96ffded2974312df5eacb5b1095da4","slug":"social-sites-bjp-s-victory-police-view","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल साइट्स पर जीत का जश्न, पुलिस की निगाह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल साइट्स पर जीत का जश्न, पुलिस की निगाह
अरीश रिजवी/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 17 May 2014 02:59 PM IST
विज्ञापन
मतगणना के बाद बवाल के मद्देनजर खुफिया विभाग और पुलिस को अलर्ट किया गया है। खासतौर पर मिश्रित आबादी वाले इलाकों और सोशल साइट्स पर निगाह रखने की हिदायत है।
विज्ञापन
दरअसल, युवा सोशल साइट्स पर भी बीजेपी की जीत का जश्न मना रहे हैं। ऐसे में कोई आपत्तिजनक पोस्ट कहीं बवाल का सबब न बन जाए, लिहाजा बेहद सतर्कता बरती जा रही है। एलआईयू रिपोर्ट के बाद पुलिस ने पहले से चिह्नित 55 खुराफातियों को रडार पर लिया हुआ है।
विज्ञापन
खुफिया विभाग की रिपोर्ट है कि सोशल मीडिया (फेसबुक, ट्विटर और वट्सअप) पर खास निगाह रखने की जरूरत है, क्योंकि खुराफाती सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
ऐसे लोग आपत्तिजनक और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट कर लोगों को बरगलाते हैं तथा बवाल का माहौल बना देते हैं। लिहाजा पुलिस की एक टीम का फोकस सोशल साइट्स पर है।
हाल ही में मेरठ में सांप्रदायिक झगड़ा हुआ था, जिसकी चिंगारी अभी भी वहां सुलग रही है। गाजियाबाद मेरठ से सटा जिला है और बेहद संवेदनशील है। लिहाजा यहां अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत बताई गई है।