फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   social media created despute between bjp and aap

सोशल मीडिया ने कराया आप-बीजेपी के बीच बवाल!

Sat, 08 Mar 2014 08:15 PM IST
सोमदत्त शर्मा/अमर उजाला, नोएडा
सोमदत्त शर्मा/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 08 Mar 2014 08:15 PM IST
विज्ञापन
social media created despute between bjp and aap

लोकसभा चुनावों की घोषणा के साथ ही सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार की सियासत तेज हो गई है। इसमें भिन्न-भिन्न राजनीतिक पार्टी के समर्थक दूसरे दलों के गलत आंकड़े पोस्ट करने और अफवाह फैलाने का काम कर रहे हैं। इन्हीं अफवाहों ने आप-बीजेपी की आपसी लड़ाई में बुधवार को घी का काम किया है।

विज्ञापन


विभिन्न राजनीतिक दलों के समर्थक आम लोगों की अभिव्यक्ति के बेहतरीन माध्यम का उपयोग अब अलगाव फैलाने के लिए कर रहे हैं। जो कि विभिन्न दलों समर्थकों के बीच अंदरूनी दुश्मनी को जन्म दे रहा है।
विज्ञापन


इसके ताजा परिणाम बुधवार को हुई बीजेपी-आप समर्थकों की लड़ाई के रूप में निकल कर आए हैं। इस लड़ाई को बढ़ावा देने वाला एक पहलू फेसबुक पर किया गया दुष्प्रचार भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पप्पू, फेंकू और पलटू का वार

social media created despute between bjp and aap

सोशल साइट पर भाजपा समर्थकों की ओर से की गई अनेक पोस्टों में कार्यकर्ताओं के गंभीर रूप से घायल होने और इसका जवाब देने के लिए पार्टी कार्यालय पहुंचने का आग्रह किया गया।

वहीं आप समर्थक की ओर से डाली गई पोस्ट में विधायकों के गंभीर होने की बात कही गई। इस तरह की तमाम पोस्टों ने लड़ाई को बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई।

चुनावों के ऐलान के तुरंत बाद फेसबुक, ट्विटर सहित अन्य सोशल साइट पर बुधवार को पप्पू, फेंकू और पलटू के पोस्ट की बाढ़ आ गई।

यहां भी चल रही फिक्सिंग!

social media created despute between bjp and aap

सोशल साइट्स पर चल रही इन पोस्ट में पप्पू को बुद्धु, फेंकू को फर्जी और पलटू को भगोड़ा साबित किया गया। कारण सिर्फ एक सोशल साइट यूजर्स को लोकसभा चुनावों से पहले अपने पाले में करने की है।

सोशल मीडिया पर आयी दुष्प्रचार की इस तेजी का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि भाजपा समर्थक पेज की ओर से महज छह घंटे में 20 से अधिक पोस्ट की गई है।

वहीं आप समर्थकों ने ट्विटर अकाउंट से इतने ही समय में करीब सौ ट्वीट किए गए हैं। कांग्रेस समर्थक भी अन्य पार्टियों को भला-बुरा कहने में पीछे नहीं हैं। ऐसे में सोचने वाली बात है कि करीब एक माह पहले ये हाल है तो चुनाव नजदीक आने पर सोशल साइट्स की क्या स्थिति होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed