फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   social media attacks on modi government for aiims cvo

मोदी सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया में जंग

Fri, 22 Aug 2014 07:59 PM IST
Updated Fri, 22 Aug 2014 07:59 PM IST
विज्ञापन
social media attacks on modi government for aiims cvo

दिल्ली के एम्स के मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) रहे संजीव चतुर्वेदी को पद से हटाए जाने के खिलाफ आंदोलन शुरू हो चुका है। हर तरफ केंद्र सरकार के इस फैसले पर हो रहे विरोध के साथ सोशल मीडिया में भी संजीव को इंसाफ दिलाने की मुहिम छिड़ चुकी है।

विज्ञापन


एम्स से भ्रष्टाचार मिटाने में लगे हरियाणा काडर के आईएसएस अफसर संजीव को केंद्र सरकार ने पद से हटा दिया है। इसके विरोध में आम आदमी पार्टी ने जहां मिस्ड कॉल कैंपेन शुरू किया है, वहीं, सोशल मीडिया पर भी लोगों ने संजीव का समर्थन किया है।
विज्ञापन


सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर #WeSupportSanjiv का हैशटैग खूब इस्तेमाल किया जा रहा है। ज्यादातर लोगों का मानना है कि संजीव के साथ नाइंसाफी हुई है और इसमें सबसे बड़ा योगदान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, भाजपा नेताओं के इशारे पर ही एम्स के सीवीओ संजीव चतुर्वेदी को पद से हटाया गया है।

तो ये है कार्रवाई की असली वजह?

social media attacks on modi government for aiims cvo

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के कुछ नेताओं ने केंद्र सरकार से सीवीओ संजीव के खिलाफ शिकायत की थी। इसके बाद सरकार ने एक्‍शन लेते हुए उन्हें पद से ‌हटा दिया।

इस मामले में लोगों के निशाने पर डॉ. हर्षवर्धन हैं। ट्विटर पर लोग डॉ. हर्षवर्धन से स्वास्‍थ्यमंत्री पद छोड़ने तक की मांग कर रहे हैं। यही नहीं, ट्विटर पर #YoHarshuSoCorrupt हैशटैग भी ट्रेंड कर रहा है।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रशांत भूषण ने बताया कि चतुर्वेदी की ईमानदारी से परेशान होकर हरियाणा की हुड्डा सरकार ने पांच साल में बारह बार तबादला किया था। इसके बाद तत्कालीन यूपीए सरकार ने 2012 में चार साल के लिए प्रतिनियुक्ति पर चतुर्वेदी को एम्स का मुख्य सतर्कता अधिकारी नियुक्त किया।

पद संभालते ही चतुर्वेदी ने एम्स में चल रहे भ्रष्टाचार की पोल खोलनी शुरू की। इसमें कई अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इनमें से एक हिमाचल प्रदेश कॉडर के आईएएस विनीत चौधरी भी शामिल हैं। प्रशांत भूषण का आरोप है कि हिमाचल प्रदेश में सहायक मुख्य सचिव के पद पर तैनात चौधरी की नजदीकी भाजपा महासचिव जेपी नड्डा से है।

'BJP भूल गई 'दामादश्री' अध्याय'

social media attacks on modi government for aiims cvo

ट्विटर पर लोगों ने संजीव चतुर्वेदी के समर्थन में आवाज उठाते हुए मोदी सरकार को जमकर कोसा है। लोगों ने मोदी सरकार की मंशा पर भी सवाल उठाए हैं। लोगों को कहना है कि यह ऐसा देश है जहां ईमानदार की इज्जत की नहीं जाती, बल्कि उतारी जाती है।

वहीं, कुछ लोगों ने मोदी सरकार को ईमानदारों की दुश्मन करार दिया है। ट्विटर पर छिड़ी ये जंग लगातार जारी है। लोगों ने #WeSupportSanjiv हैशटैग के साथ मोदी सरकार का विरोध करना शुरू कर दिया है।

ट्विटर पर अंकुश नाम के एक युवक ने लिखा कि कमाई वाली जगह पर ऐसे व्यक्ति को भेज दिया जोकि नहीं कमाता, इसलिए हटा दिया गया। तो कुछ लोगों ने चुनाव के दौरान बीजेपी की 'दामादश्री' मुहिम की चर्चा भी छेड़ दी है।

बता दें कि संजीव चतुर्वेदी एम्स के पहले मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) बने थे और शायद वही अंतिम सीवीओ भी साबित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed