फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   So in this way the country will strengthen AAP

तो इस तरह AAP देश में होगी मजबूत

Fri, 08 May 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 08 May 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
So in this way the country will strengthen AAP

संगठन में बड़ी जिम्मेदारियों में फेरबदल के बाद आम आदमी पार्टी (आप) मिशन विस्तार की दिशा में कदम बढ़ा रही है। पार्टी की कोशिश देश भर में बूथ स्तर तक मजबूत संगठन खड़ा करने की है। हालांकि ज्यादा ध्यान पंजाब पर है।

विज्ञापन


पार्टी के नए प्रदेश प्रभारी अपने-अपने राज्यों का दौरा कर रिपोर्ट तैयार करेंगे। इसके आधार पर मिशन विस्तार का विस्तृत खाका खींचा जाएगा।

इसके अलावा जल्द ही राष्ट्रीय सदस्यता अभियान भी शुरू करने की योजना है। इसके जरिए मौजूदा प्रदेश इकाइयों की ताकत को भी परखा जा सकेगा।

साथ ही प्रदेश स्तर पर नेतृत्व की भी खोज होगी। हालांकि, पार्टी का सबसे ज्यादा ध्यान 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव पर है। इसके लिए बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। इसके अलावा आप दिल्ली नगर निगम का चुनाव भी लड़ेगी।
विज्ञापन


पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, जल्द ही सभी प्रदेश प्रभारी अपने-अपने राज्यों में जाएंगे। ये मौजूदा प्रदेश इकाइयों के साथ मिलकर संगठन विस्तार की दिशा में काम करेंगे। इस दौरान संबंधित राज्य में पार्टी की मजबूती और कमजोरी का आकलन होगा। इसके आधार पर आगे की रणनीति तैयार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed