फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Snowfall on high peaks of Himachal, Uttarakhand and Kashmir Valley

Snowfall: ऊंची चोटियां बर्फ से लकदक, न्यूनतम पारा पहुंचा शून्य से नीचे... सर्दी ने दिखाए तेवर

Tue, 05 Dec 2023 05:17 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/श्रीनगर/रुद्रप्रयाग
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/श्रीनगर/रुद्रप्रयाग Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 05 Dec 2023 05:17 AM IST
सार

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते येलो अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश में रविवार रात और सोमवार को बारिश और बर्फबारी के चलते न्यूनतम पारे में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में पारा माइनस में पहुंच गया।

विज्ञापन
Snowfall on high peaks of Himachal, Uttarakhand and Kashmir Valley
Snowfall - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर घाटी की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर सोमवार को भी जारी रहा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते येलो अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश में रविवार रात और सोमवार को बारिश और बर्फबारी के चलते न्यूनतम पारे में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में पारा माइनस में पहुंच गया। इसके साथ ही सर्दी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया। कई इलाकों में शीतलहर के अहसास ने लोगों को घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया। उधर, उत्तराखंड की ऊंची चोटियों पर भी ताजा हिमपात और मैदानों में बारिश के बाद बर्फीली हवा से ठंड का सितम बढ़ गया है।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार को अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की कमी दर्ज हुई। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। रविवार रात को केलांग का पारा माइनस 5.6 डिग्री पहुंच गया। मंडी जिले के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी से शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। कमरुनाग और शिकारी देवी मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए हैं। प्रशासन ने पर्यटकों और आम लोगों को दोनों धार्मिक स्थलों में आवाजाही न करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन


हालांकि, शिकारी देवी मंदिर के कपाट पहले हुई बर्फबारी के दौरान बंद कर दिए गए थे। उधर, मौसम में बदलाव के बाद कश्मीर घाटी में रात के तापमान में काफी गिरावट आई है। कई स्थानों पर पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 10 दिसंबर तक मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस बीच लोगों से एहतियात बरतने की भी अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहलगाव में न्यूनतम पारा माइनस 3.40
ताजा बर्फबारी के चलते पहलगाम का न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कुपवाड़ा में भी तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं, कोकरनाग में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रसिद्ध स्की-रिसोर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरा सबसे ठंडा स्थान रहा, जबकि दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

केदारनाथ में बर्फबारी, बूंदाबांदी
केदारनाथ में सोमवार देर शाम को तापमान माइनस छह डिग्री पहुंच गया। धाम में जमकर बर्फबारी भी हो रही है। मौसम की बेरुखी से केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। इधर, निचले इलाकों में भी सोमवार को कुछ देर हल्की बारिश हुई, जिससे ठंड बढ़ गई है। धाम में अधिकतम तापमान दो डिग्री और न्यूनतम माइनस छह डिग्री दर्ज किया गया। जिला आपदा प्रबंधन-प्राधिकरण, लोनिवि के ईई विनय झिक्वांण ने बताया कि खराब मौसम के कारण पुनर्निर्माण कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। केदारनाथ में इन दिनों 300 मजदूर पुनर्निर्माण कार्य में जुटे हुए हैं।

राजस्थान में भी पारा लुढ़का
बूंदी, चित्तौगढ़, धौलपुर और सवाई माधोपुर के कुछ इलाकों में बीते 24 घंटे के दौरान बारिश होने से राजस्थान में पारा लुढ़क गया है। राज्य के अधिकतर इलाकों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री के बीच रहा। ठंड से वन्यजीवों को बचाने के लिए जयपुर चिड़ियाघर के बाड़ों में हीटर लगाए गए हैं तथा दूसरे इंतजाम किए गए हैं ताकि वन्यजीव सर्दी से बचे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed