फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Snapdeal IT engineers disappeared, talking on phone to father

दीप्ति कह रही थी ऑटो वाला गलत ले जा रहा है...पापा बचा लो

Mon, 15 Feb 2016 11:47 AM IST
Updated Mon, 15 Feb 2016 11:47 AM IST
विज्ञापन
Snapdeal IT engineers disappeared, talking on phone to father

गुड़गांव ऑफिस से कविनगर घर लौट रही स्नैपडील में आईटी इंजीनियर दीप्ति (23) बुधवार रात करीब सवा आठ बजे हिंडन पुल से गायब हो गईं। वह फार्मसिस्ट पिता नरेंद्र शर्मा से मोबाइल पर बात कर रही थीं।

विज्ञापन


अचानक उन्होंने पिता से कहा कि ‘ऑटो वाला गलत ले जा रहा है...पापा बचा लो।’ इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। परिजनों को शक है कि ऑटो गैंग ने उनका अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन


मेयर प्रत्याशी अशु वर्मा के भाई राजा वर्मा और अन्य भाजपाइयों के साथ परिजनों ने सिहानी गेट थाने का घेराव किया। पुलिस को तहरीर देकर सकुशल बरामदगी की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर आने के लिए वैशाली से वह ऑटो में बैठी थीं

Snapdeal IT engineers disappeared, talking on phone to father

सिहानी गेट, इंदिरापुरम और साहिबाबाद पुलिस देर रात 12:00 बजे तक उनकी तलाश में जुटी थीं। पुलिस को उनके मोबाइल की लोकेशन आरडीसी और राजनगर एक्सटेंशन के आसपास मिली है।


पुलिस के मुताबिक, नरेंद्र शर्मा कविनगर सी ब्लॉक में परिवार के साथ रहते हैं। उनकी बेटी दीप्ति शर्मा गुड़गांव स्नैपडील ऑफिस में आईटी इंजीनियर हैं।

वह बुधवार रात आठ बजे ऑफिस से घर लौट रही थी। मेट्रो से वैशाली पहुंची, घर आने के लिए वैशाली से वह ऑटो में बैठी थीं। रास्ते से परिजनों को फोन कर ऑटो में बैठने की जानकारी दी।

इसके बाद से मोबाइल लगातार स्विच्ड ऑफ है

Snapdeal IT engineers disappeared, talking on phone to father

कुछ देर बाद ही उसने पिता को दोबारा फोन कर बताया कि ‘मैं हिंडन पहुंच गई हूं, मुझे लेने के लिए आ जाओ।’ पिता ने बताया कि इसके बाद वह ऑटो वाले से बोली कि ‘रांग साइड क्यों जा रहे हो, मुझे किधर ले जा रहे हो।


ऑटो वाला गलत ले जा रहा है, पापा बचा लो।’ इसके बाद से मोबाइल लगातार स्विच्ड ऑफ है। परिजनों ने बताया कि दीप्ति के साथ उसकी सहेली भी ऑटो में थी, जिसे हिंडन से पहले ही ऑटो वाले ने जबरन उतार दिया था।

उस युवती ने भी दीप्ति के परिजनों को इसकी जानकारी दी थी। एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि दीप्ति की तलाश की जा रही है। तीन टीमें तलाश में जुटी हैं। सिहानी गेट एसएचओ अवनीश गौतम ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन के पास मोबाइल की लोकेशन आई थी, तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed