{"_id":"58beaa754f1c1b6d43dc540e","slug":"snaching-for-habit-of-alcohol-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की लत के कारण करता था छीना झपटी, पूछताछ में कबूला जुर्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे की लत के कारण करता था छीना झपटी, पूछताछ में कबूला जुर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Wed, 08 Mar 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
jail
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के एंटी स्नेचिंग स्टाफ ने एक चेन स्नेचर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में छीनाझपटी के पांच मामलों का खुलासा हुआ है। आरोपी शौक पूरे करने और नशे की लत के कारण चोरी व छीना-झपटी की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल व बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-5 में मामला दर्ज किया गया है। एंटी स्नेचिंग स्टाफ के प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर इफको चौक से छीना झपटी की वारदात में शामिल रहे यूपी के जिला शामली के गांव अहमदगढ़ निवासी रिंकू उर्फ लंगडा को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान पता चला कि रिंकू अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गुरुग्राम के विभिन्न क्षेत्रों में स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देता था। वह आमतौर पर बुजर्ग व महिलाओं की रेकी करते और फिर घटना को अंजाम देकर वापस अपने किराये के कमरे जहांगीरपुरी दिल्ली या अपने गांव भाग जाया करते।
विज्ञापन
आरोपी को पूछताछ के लिए चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। आरोपी से वारदात में प्रयोग होने वाली मोटर साइकिल एवं छीना हुआ एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
यह बाइक उन्होंने करनाल के सिविल लाइन एरिया से चोरी की थी। मंगलवार को रिंकू को अदालत में पेश करके भोंडसी जेल भेज दिया गया है।