फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Smuggler arrested with diamond studded gold necklace at IGI Airport

Delhi: आईजीआई एयरपोर्ट पर बैंकॉक से पहुंचा तस्कर गिरफ्तार, हीरे जड़ित सोने का हार बरामद; 6.08 करोड़ रुपये कीमत

Sun, 23 Feb 2025 05:59 PM IST
श्याम जी. पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 23 Feb 2025 05:59 PM IST
सार

दिल्ली के आईजीआई हवाईअड्डे पर बैंकॉक से पहुंचे एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से हीरे जड़ित सोने का हार बरामद हुआ, जिसकी कीमत 6.08 करोड़ रुपये बताई जा रही है। 

विज्ञापन
Smuggler arrested with diamond studded gold necklace at IGI Airport
हीरे जड़ित सोने का हार - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कस्टम विभाग के अधिकारियों ने आईजीआई हवाईअड्डे पर एक तस्कर को तस्कर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से हीरे से जड़ति 6.08 करोड़ रुपये का सोने का हार बरामद किया गया है। तस्कर बैंकॉक से दिल्ली आया था। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


प्रोफाइलिंग के आधार पर, कस्टम अधिकारियों ने 12 फरवरी को बैंकॉक से आईजीआई हवाई अड्डे के टी-3 पर पहुंचे एक भारतीय पुरुष यात्री के खिलाफ हीरे जड़ित सोने के हार की तस्करी का मामला दर्ज किया। दिल्ली सीमा शुल्क ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'यात्री के सामान की विस्तृत जांच और व्यक्तिगत तलाशी के परिणामस्वरूप 40 ग्राम वजन का हीरे जड़ित सोने का हार बरामद हुआ, जिसकी कुल कीमत 6,08,97,329 रुपये (6.08 करोड़ रुपये) है।
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि बरामद सोने के हार को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 110 के तहत जब्त कर लिया गया है और व्यक्ति को अधिनियम की धारा 104 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed