फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Smuggler absconding by special trick.

खास ट्रिक से चकमा देकर फरार हो गए तस्कर

Fri, 23 Jan 2015 09:13 AM IST
शुजात आलम/अमर उजाला, नई दिल्ली
शुजात आलम/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Jan 2015 09:13 AM IST
विज्ञापन
Smuggler absconding by special trick.

नई दिल्ली के विवेक विहार इलाके में शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को उसके साथियों ने पुलिसकर्मियों की आंख में मिर्च झोंककर छुड़ा लिया।

विज्ञापन


घटना के बाद दो पुलिसकर्मियों को डॉ. हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मारपीट, सरकारी काम में बाधा डालने और रास्ता रोकने की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम विवेक विहार थाने में तैनात हेड कांस्टेबल अजीत और सिपाही बिजेन्द्र ज्वाला नगर इलाके में गश्त पर थे। इस बीच सिपाही अमित ने गली नंबर-6 में एक शराब तस्कर को शराब के साथ पकड़ने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजीत और बिजेंद्र तुरंत वहां पहुंच गए। वहां हरियाणा की देसी शराब के साथ अमित ने राजन उर्फ सन्नी को पकड़ रखा था। तीनों पुलिसकर्मी राजन को शराब के साथ थाने ले जाने लगे।

इसी बीच राजन की मां गीता देवी और पत्नी प्रीति वहां अन्य तस्करों को लेकर पहुंच गई। सभी ने तीनों पुलिसकर्मियों का घेराव कर लिया। खुद को घिरता देखकर पुलिसकर्मियों ने थाने से मदद मांगी। कुछ ही देर में एसएचओ और अन्य पुलिसकर्मी भी घटनास्थल पर पहुंच गए।


पुलिसकर्मियों ने राजन को को शराब के साथ जिप्सी में बिठा लिया, लेकिन भीड़ ने जिप्सी को घेर लिया। इसी बीच किसी ने जिप्सी में बैठे पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया।

भीड़ ने राजन को जबरन जिप्सी से उतार लिया। मौके का फायदा उठाकर राजन फरार हो गया। हमले में अजीत की वर्दी फट गई, जबकि अमित और बिजेंद्र आंखों में मिर्च गिरने सेजख्मी हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed