फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   SMS Alert Service for Waitlisted Passengers Launched

रेल का टिकट कंफर्म होते ही आएगा SMS

Mon, 03 Mar 2014 11:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 03 Mar 2014 11:54 PM IST
विज्ञापन
SMS Alert Service for Waitlisted Passengers Launched

अब आपको अपनी वेटिंग टिकट को कंफर्म देखने के लिए रेलवे की 139 नंबर पर फोन करने की जरूरत नहीं होगी। रेलवे ने अब यात्रियों के लिए यह सुविधा शुरू की है कि अगर उसका टिकट वेटिंग में था और टिकट चार्ट बनने के बाद टिकट कंफर्म हो गया तो उसके मोबाइल में एक मैसेज चला जाएगा।

विज्ञापन


रेलवे के राज्य मंत्री अधीर रंजन चौधरी ने बताया कि पिछले 10 दिन से हम इसकी ट्रायल कर रहे थे लेकिन आज इसकी आधिकारिक शुरुआत कर दी गई है। इस सर्विस के अगर किसी का वेटिंग टिकट कंफर्म होता है तो उसे एसएमएस से सूचना मिल जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हर दिन लगभग चार लाख लोगों को इसका फायदा मिलेगा। इस एसएमएस से मिलने वाली सेवा की को CRIS ने बनाया है। CRIS रेलवे को टेक्नॉलॉजी सुविधा देने का काम करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वेबसाइट पर आने की जरूरत नहीं

SMS Alert Service for Waitlisted Passengers Launched

अधीर रंजन चौधरी ने बताया कि इस सर्विस के तहत टिकट बुक कराने के दौरान पैसेंजर जो मोबाइल नंबर देगा, उस नंबर पर उसका ‌वेटिंग टिकट जैसे ही आरएसी हो जाएगा, उसे एक एसएमएस आ जाएगा और उसके बाद चार्ट बनने के बाद अगर टिकट कंफर्म हो जाती है तो फाइनल लिस्ट भी उसके मोबाइल पर मिल जाएगी।

इस एसएमएस सेवा की शुरुआत करते हुए चौधरी ने बताया कि इसके लिए यात्रियों से कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह सर्विस रेल बजट का हिस्सा था, जिसे सरकार ने अब देश की जनता को सौंप दिया है।

रेलवे में ट्रैफिक का काम काज देखने वाले डीपी पांडे ने इस मौके पर बताया कि इस सुविधा से रेलवे की वेबसाइट पर लोड कम होगा। जो लोग अपनी वेटिंग टिकट देखने के लिए बार-बार वेबसाइट पर आते थे, उन्हें अब यह जानकारी मोबाइल पर एसएमएस से ही मिल जाया करेगी।

रेलवे की ओर से फ्री होगी यह सर्विस

SMS Alert Service for Waitlisted Passengers Launched

पांडे ने बताया कि अपनी कंफर्म टिकट का स्टेटस के साथ यात्रियों को कोच नंबर और बर्थ नंबर भी भेज दिया जाएगा। यह एसएमएस ट्रेन छूटने से तीन घंटे पहले पैसेंजर के मोबाइल पर मिल जाएगा।

उन्होंने इसे साफ किया कि केवल आरएससी और कंफर्म होने पर ही पैसेंजर को एसएमएस किया जाएगा, इसके अलावा अगर उनका टिकट वेटिंग ही रहता है तो उस सूरत में किसी तरीके का कोई अपडेट नहीं किया जाएगा।

इस सर्विस के शुरू होने के बाद रेलवे वेबसाइट के साथ-साथ उस कॉल सेंटर में भी पूछताछ की संख्या कम हो जाएगी, जो वेटिंग की जानकारी के लिए अंतिम समय में फोन या वे‌बसाइट खोलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed