क्या स्मृति बनेंगी दिल्ली बीजेपी का नया चेहरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानव संसाधन और विकास मंत्री स्मृति ईरानी को दिल्ली विधानसभा चुनावों का नया चेहरा बनाया जा सकता है। बीजेपी अध्यक्ष और अमित शाह दिल्ली के चुनावों को ध्यान में रखकर जिस टीम को बनाने वाले हैं उसमें युवा चेहरों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। ऐसे में इस टीम में स्मृति ईरानी का नाम फिट बैठता है।
माना जा रहा है कि दिल्ली में बीजेपी को 43 से 48 सीटें मिल सकती हैं, और बीजेपी ने दिल्ली में 60 प्लस का लक्ष्य रखा है। जिसके लिए रोजाना नये बदलावों की उम्मीद की जा रही है।
पार्टी के एक वरिष्ट नेता कहते हैं कि स्मृति ईरानी मानव संसाधन विकास मंत्रालय को ठीक से नहीं संभाल पा रही हैं इस वजह से उन्हें मंत्रिमंडल से हटाया जा सकता है, इसके अलावा वो एक प्रभावी महिला है जिस वजह से वो बीजेपी के लिए दिल्ली चुनावों पार्टी की कैम्पेनर के रुप में अच्छा काम कर सकती हैं।
वहीं दूसरी ओर पार्टी का दूसरा धड़ा इस बात के खिलाफ है, उसे लगता है कि स्मृति ईरानी को केन्द्रीय मंत्रिमंडल से नहीं हटाया जाना चाहिए। इन सब से अलग बीजेपी स्मृति ईरानी के लिए संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका देने वाली है। पार्टी सचिव के मुताबिक हमारे पास सिर्फ एक चेहरा है नरेन्द्र मोदी जिनके सहारे हम चुनाव नहीं लड़ सकते।
निभा सकती हैं दिल्ली चुनावों में बड़ी भूमिका
स्मृति ईरानी दिल्ली की रहने वाली हैं और दिल्ली की जनता पर प्रभाव छोड़ सकती हैं। ऐसे में दिल्ली में बीजेपी के चेहरे के रुप में ईरानी को सामने लाया जा सकता है।
हालांकि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में किसी को भी मुख्यमंत्री के उम्मीदवार को रुप में प्रोजेक्ट नहीं करना चाहती है इसी वजह से स्मृति ईरानी को दिल्ली विधानसभा चुनावों के अभियान का प्रमुख हिस्सा बनाया जा सकता है। पार्टी सूत्रों की माने तो जम्मू-कश्मीर और झारखंड विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी नये बदलावों की घोषणा कर सकती हैं।
ऐसे में माना जा रहा कि दिल्ली के सीएम की रेस में स्मृति ईरानी सबसे आगे हैं। उसकी वजह अमित शाह की नयी सोच और ईरानी का लोकप्रिय होना है। दिल्ली की की जनता उन्हें पसंद करती है और इन सबसे अलग वो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के बहुत करीबी है।