फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rising number of head and neck cancer patients in Delhi

ड्राइवर और मजदूर रहें सावधान: हर महीने 1000 मरीज बढ़ा रहे चिंता, दिल्ली में सिर-गर्दन के कैंसर का बढ़ रहा बोझ

Sun, 30 Aug 2026 06:52 PM IST
विकास कुमार नितिन राजपूत, अमर उजाला, नई दिल्ली
नितिन राजपूत, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 30 Aug 2026 06:52 PM IST
सार

दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान के हेड एंड नेक सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. राहुल अग्रवाल के अनुसार, विभाग में हर महीने मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शुरुआती चरण में ओरल कैंसर का पता चल जाए तो कई मामलों में केवल सर्जरी से ही अच्छा इलाज संभव है। 

विज्ञापन
Rising number of head and neck cancer patients in Delhi
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे कैंसर के मामले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तंबाकू और शराब के नुकसान से लोग अच्छी तरह वाकिफ हैं, लेकिन इसके बावजूद सिर और गर्दन के कैंसर के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। पूर्वी दिल्ली स्थित दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान में हर महीने करीब 800 से 1,000 मरीज सिर और गर्दन के कैंसर का इलाज कराने पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, पिछले कुछ वर्षों में ऐसे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ी है। चिंता की बात यह है कि बड़ी संख्या में मरीज बीमारी बढ़ने के बाद अस्पताल पहुंचते हैं। सिर और गर्दन का कैंसर पुरुषों में होने वाले सबसे आम कैंसर में शामिल है। यह पुरुषों और महिलाओं दोनों में होने वाले प्रमुख पांच कैंसर में भी शामिल है।

विज्ञापन

 

मेहनत-मजदूरी करने वाले अधिक 
दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान के हेड एंड नेक सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. राहुल अग्रवाल के अनुसार, विभाग में हर महीने मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शुरुआती चरण में ओरल कैंसर का पता चल जाए तो कई मामलों में केवल सर्जरी से ही अच्छा इलाज संभव है। बीमारी बढ़ने पर कीमोथेरेपी और रेडिएशन समेत अन्य उपचार की जरूरत पड़ सकती है। उनके अनुसार, सिर और गर्दन का कैंसर मध्यम और निम्न आय वर्ग के लोगों में ज्यादा देखने को मिल रहा है। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों में मजदूर, ड्राइवर, दर्जी और दूसरे मेहनत-मजदूरी करने वाले लोग बड़ी संख्या में हैं। काउंसलिंग के दौरान कई मरीज बताते हैं कि वे लंबे समय से पान मसाला, गुटखा या दूसरे तंबाकू उत्पाद मुंह में रखते रहे हैं। लगातार तंबाकू के संपर्क में रहने से मुंह की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचता है और समय के साथ कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के पान मसाले ने 14 साल की बच्ची को पहुंचाया अस्पताल
डॉ. राहुल अग्रवाल ने एक 14 साल की बच्ची का मामला भी बताया, जो उनके करियर में ओरल कैंसर की सबसे कम उम्र की मरीज थी। डॉक्टर के मुताबिक, बच्ची के पिता पान मसाला खाते थे। एक बार उन्होंने पान मसाला थूका, जिसे बच्ची ने गलती से मुंह में डाल लिया। इसके बाद वह ऐसा बार-बार करने लगी। लंबे समय तक तंबाकू के संपर्क में रहने के बाद बच्ची में कैंसर की समस्या सामने आई। उन्होंने बताया कि सिर और गर्दन के कैंसर का एक प्रमुख कारण शराब का सेवन भी माना जाता है। लंबे समय तक अधिक शराब पीने से मुंह, गले और भोजन नली समेत शरीर के कई हिस्सों की कोशिकाओं को नुकसान पहुंच सकता है। तंबाकू के साथ शराब का सेवन करने पर जोखिम और बढ़ सकता है।

विज्ञापन

इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें
-मुंह का घाव या अल्सर ठीक न होना
-लंबे समय तक कान में दर्द रहना
-मुंह के अंदर खुरदरापन महसूस होना
-निगलने में दर्द या परेशानी
-आवाज में लगातार बदलाव
-सांस लेने में दिक्कत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed