फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   smriti irani road accident on express way

हादसे का शिकार हुआ स्मृति ईरानी का काफिला, एक की मौत

Sun, 06 Mar 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 06 Mar 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
smriti irani road accident on express way
स्मृति ईरानी

यमुना एक्सप्रेसवे पर राया कट के समीप शनिवार देर रात बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसकी पत्नी और बेटा घायल हो गए। दुर्घटनाग्रस्त कार में पीछे से आ रहे केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के काफिले की गाड़ियां भी जा भिड़ीं। इसमें सबसे आगे चल रही पुलिस जीप के चार सिपाही घायल हो गए।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री सुरक्षित हैं हालांकि उनके स्टाफ के दो लोगों को चोट आई है। हादसे के बाद उनके काफिले की गाड़ियों को बैक कराकर दिल्ली रवाना किया गया। घटना शनिवार देर रात करीब 10 बजे की है। यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 107 के समीप दिल्ली की ओर से विपरीत दिशा में आ रही बाइक और आगरा की ओर से जा रही होंडा सिटी कार की टक्कर हुई।
विज्ञापन


इसमें बाइक पर सवार रमेश निवासी आगरा की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ बैठी पत्नी और बेटा (15) घायल हो गए। कार को दिल्ली निवासी एक लड़की चला रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईरानी के काफिले की गाड़ियां एक के बाद एक भिड़ती चली गईं

smriti irani road accident on express way

हादसे में गाड़ी चला रही लड़की को भी चोट आईं और वह बेहोश हो गई। हादसे के दौरान ही होंडा सिटी कार के पीछे आ रही दो अन्य गाड़ियां भी होंडा सिटी कार में जा टकराईं। इनके पीछे वृंदावन में भाजयुमो के कार्यक्रम से लौट रहीं केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के काफिले की गाड़ियां भी एक के बाद एक दूसरे में भिड़ती चली गईं।

एसएसपी मथुरा डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि केंद्रीय मंत्री को हादसे में चोट नहीं आई लेकिन उनके काफिले में सबसे आगे चल रही पुलिस की जीप में बैठे चार सिपाही घायल हो गए। दूसरी गाड़ी में सवार केंद्रीय मंत्री के स्टाफ के दो लोगों को भी चोट आई हैं।

घटना की सूचना खुद केंद्रीय मंत्री ने डीएम और एसएसपी मथुरा को दी इसके बाद अपने काफिले की गाड़ियों को बैक कराकर दिल्ली की ओर रवाना हो गईं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed