फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Smoking increases cortisol hormone which breaks bones

धुएं के छल्ले से छलनी हो रहीं हड्डियां; जुड़ने में ले रहीं लंबा समय, धूम्रपान बढ़ाता है कोर्टिसोल हार्मोन

Sun, 25 Jun 2023 09:11 AM IST
विजय पुंडीर राकेश शर्मा , अमर उजाला, नई दिल्ली
राकेश शर्मा , अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 25 Jun 2023 09:11 AM IST
सार

आंकड़े बताते हैं कि युवा व्यस्क तेजी से धूम्रपान करने के आदी बन रहे हैं। इनमें से बड़ी संख्या में लोग चैन स्मोकर तक बन जाते हैं। यदि ऐसे लोगों में फैक्चर होता है तो समस्याएं बढ़ जाती हैं।

विज्ञापन
Smoking increases cortisol hormone which breaks bones
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : self

विस्तार

धूम्रपान के धुएं के छल्ले हड्डियों को कमजोर कर रहे हैं। इससे कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ता है, जिससे हड्डी टूट सकती है। वहीं ये कैल्सीटोनिक हार्मोन को बाधित करता है जो हमारे हड्डियों को बनाने में सहायक होते हैं। धूम्रपान के कारण हड्डियों की सघनता, गुणवत्ता प्रभावित होती है। 

विज्ञापन


आंकड़े बताते हैं कि युवा व्यस्क तेजी से धूम्रपान करने के आदी बन रहे हैं। इनमें से बड़ी संख्या में लोग चैन स्मोकर तक बन जाते हैं। यदि ऐसे लोगों में फैक्चर होता है तो समस्याएं बढ़ जाती हैं। राष्ट्रीय तम्बाकू मुक्ति सेवा के आंकड़े बताते हैं कि यहां आए कॉल में सबसे ज्यादा सेवन करने वालों में 10वीं पास के छात्र पाए गए हैं। डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के हड्डी रोग विभाग में आ रहे मरीजों में धूम्रपान करने वालों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। हालांकि पूछताछ में अधिकतर मरीज साफ मना कर देते हैं, लेकिन उपचार के दौरान जब रोग के ठीक होने में देरी होती है या समस्या बढ़ जाती है तो इसका पता चलता है। 
विज्ञापन


अस्पताल में 20% तक मामले 
डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के हड्डी रोग विभाग में धूम्रपान करने वाले 15 से 20 फीसदी मामले आते हैं। इनकी संख्या तेजी से बढ़ रही है। विभाग की ओपीडी में रोजाना 500-600 मरीज आते हैं। इनमें से 100 से 150 मरीज फैक्चर से जुड़े होते हैं। इन मरीजों में जो चैन स्मोकर होते हैं, या अत्याधिक धूम्रपान करते हैं उनकी समस्या काफी गंभीर हो जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों को पूरी तरह धूम्रपान छोड़ने को कहते हैं डॉक्टर
इस बारे में विभाग के सलाहकार डॉ. ओपी मीणा ने बताया कि धूम्रपान करने वाले मरीजों में बेहतर तरीके से ऑपरेशन करने के बाद भी हड्डी जुड़ने में काफी समय लगता है। धूम्रपान के कारण हड्डी की गुणवत्ता खराब होती है। इसके अलावा अन्य समस्याएं भी बढ़ जाती है। यहीं कारण है मरीजों को पूरी तरह से धूम्रपान छोड़ने को कहा जाता है। लेकिन देखा गया है कि अधिकतर लोग छोड़ते ही नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed