फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Smart City will take stock of the special team for the city.

स्मार्ट सिटी के लिए शहर का जायजा लेगी विशेष टीम

Thu, 08 Oct 2015 06:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 08 Oct 2015 06:33 PM IST
विज्ञापन
Smart City will take stock of the special team for the city.

स्मार्ट सिटी के लिए जल्द ही शहरी स्थानीय निकाय विभाग चंडीगढ़ से एक टीम नगर निगम आएगी और यहां पिछले पांच वर्षों में हुए विकास कार्यों की जानकारी लेगी।

विज्ञापन


रिपोर्ट तैयार कर केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय को सौंपी जाएगी ताकि टॉप-20 शहरों की सूची में फरीदाबाद का नाम शामिल हो सके।

इन दिनों शहर में जगह-जगह सेमिनार और सभाएं आयोजित की जा रही हैं। इनके माध्यम से लोगों के सुझाव लिए जा रहे हैं। दस अक्तूबर तक आने वाले सुझावों के आधार पर ही कंसलटेंट एजेंसी स्मार्ट सिटी का डीपीआर तैयार करेगी।
विज्ञापन


निगम सूत्रों का कहना है कि संभवत: 19 अक्तूबर को शहरी स्थानीय निकाय विभाग से एक टीम नगर निगम का दौरा करने आने वाली है जो यहां पांच साल में हुए बड़े विकास कार्यों की जानकारी हासिल करेगी। संयुक्त आयुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगर ने कहा कि आने वाली टीम विकास कार्यों का अवलोकन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच बड़े कामों की सूची सरकार को भेजी
निगम सूत्रों के मुताबिक निगम अधिकारियों ने पांच साल में हुए पांच बड़े कार्यों की सूची राज्य सरकार को भेजी है। इसमें जवाहर लाल नेहरू अर्बन रूलर मिशन (जेएनएनयूआरएम) कार्य शामिल है।

जिन कामों की रिपोर्ट सरकार को भेजी गई है उसमें डबुआ कॉलोनी में 38.96 करोड़ की लागत से बनाए गए 1978 मकान, 103.83 करोड़ की लागत से ओल्ड में सीवेज, 30.64 करोड़ की लागत से ओल्ड में बनाए गए ड्रेनेज सिस्टम, 76.54 करोड़ की लागत से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और 493.49 करोड़ की लागत से कराए गए पेयजल आपूर्ति के कार्य शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed