{"_id":"6a89a111cb045947a309e566","slug":"slow-pace-of-drain-construction-in-raghuvarpura-adds-to-residents-woes-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-192-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: रघुवरपुरा में नाला निर्माण की सुस्त रफ्तार से बढ़ी लोगों की मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: रघुवरपुरा में नाला निर्माण की सुस्त रफ्तार से बढ़ी लोगों की मुश्किल
विज्ञापन
-दो महीने में 100 फीट नाला भी नहीं बन पाया, सड़क पर मलबा और खुदाई से आवाजाही प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। गांधी नगर विधानसभा क्षेत्र के रघुवरपुरा मेन रोड पर नाला निर्माण स्थानीय लोगों के लिए सुविधा के बजाय परेशानी का कारण बन गया है। करीब दो महीने पहले नालों को तोड़कर निर्माण शुरू किया गया था लेकिन अब तक गली नंबर चार और पांच के बीच करीब 100 फीट हिस्से का काम भी पूरा नहीं हो पाया है। जगह-जगह मलबा पड़ा होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है।
रघुवरपुरा शॉपकीपर्स एसोसिएशन के प्रधान पवन जिंदल का कहना है कि मेन रोड के दोनों तरफ पहले से बने नाले ज्यादा खराब स्थिति में नहीं थे। उनकी नियमित सफाई कराई जाती तो नए सिरे से निर्माण की जरूरत नहीं पड़ती। रघुवरपुरा लालबत्ती से गीता स्कूल तक दोनों तरफ नाले बनाए जाने हैं। निर्माण के लिए नालों को तोड़ दिया गया, लेकिन काम की गति बेहद धीमी है।
स्थानीय दुकानदारों ने निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि नाले का पानी पूरी तरह हटाए बिना लोहे का ढांचा तैयार कर उसमें कंक्रीट भरा जा रहा है। आरोप लगाया है कि रघुवरपुरा में सिर्फ मेन रोड ही नहीं बल्कि कई अन्य स्थानों पर भी सड़क खोदकर काम अधूरा छोड़ दिया गया है। गली 12 नंबर के सामने, चांद मोहल्ले वाली गली और सत्संग मार्ग समेत कई जगहों पर खुदाई होने से आवाजाही प्रभावित है। शांति मोहल्ला मार्केट की ओर जाने वाली पुलिया भी तोड़ दी गई है जिससे लोगों का मुख्य रास्ता बंद हो गया है।