{"_id":"0a82ec2098def93b3ac390ef9df219ac","slug":"slip-woman-killed-by-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे फाटक पर ट्रेन से कटकर युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे फाटक पर ट्रेन से कटकर युवती की मौत
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 17 Feb 2014 12:52 AM IST
विज्ञापन
डीपीएस फाटक के पास रविवार सुबह करीब 9 बजे ट्रेन से कटकर एक युवती की रहस्यमय हालात में मौत हो गई। कविनगर पुलिस प्रथम दृष्ट्या हादसा मान रही है।
विज्ञापन
एसएचओ अरुण कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान बबीता (21) के रूप में की गई है। वह रईसपुर की रहने वाली थी। मेरठ रोड पर एक दुकान में नौकरी करती थी।
बबीता केपिता ने बताया कि वह सुबह दुकान पर जाने के लिए पैदल ही निकली थी। बबीता के पिता पुताई करते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने युवती को रेलवे ट्रैक पर देखा था।
विज्ञापन
फिर ट्रेन निकल जाने के बाद वह नहीं दिखी तो उसे देखा तो वह रेलवे ट्रैक पर पड़ी मिली। उसके शरीर में गहरी चोट आईं थीं।