{"_id":"5da8e0ea8ebc3e016d6327b8","slug":"slight-improvement-in-delhi-pollution-air-quality-index-noted-284","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, 284 रहा वायु गुणवत्ता सूचकांक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, 284 रहा वायु गुणवत्ता सूचकांक
Fri, 18 Oct 2019 03:15 AM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 18 Oct 2019 03:15 AM IST
विज्ञापन
Delhi Pollution
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के कई इलाकों में बृहस्पतिवार को हवा की गुणवत्ता बेहद खराब रही। स्मॉग के कारण लोगों को आंख में जलन के साथ सांस लेने में भी दिक्कत महसूस हुई। हालांकि, बुधवार की तुलना में बृहस्पतिवार को पूरी दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक में थोड़ा सुधार हुआ है, लेकिन अगले दो दिनों में इसके तेजी से खराब होने का अंदेशा है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 284 पर रहा, जबकि बुधवार को 300 पार चला गया था। सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को वायु की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है, लेकिन उसके बाद इसमें तेजी से गिरावट आएगी। इसकी बड़ी वजह दिल्ली पहुंचने वाला पराली का धुआं भी होगा। सीपीसीबी ने दिल्ली के जिन 34 इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक जारी किया है, उनमें से दस से ज्यादा जगहों की हवा बेहद खराब है।
वायु गुणवत्ता सूचकांक

- बवाना 328
- नरेला 315
- वजीरपुर 311
- रोहिणी 310
- विवेक विहार 305
- आनंद विहार 304
- मुंडका 303
- सीरी फोर्ट 302
- जनकपुरी 301