{"_id":"8cb9110b8a95ab3dcbe1dc7b8f471650","slug":"skoda-car-crash-1-dead-3-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कोडा कार की टक्कर से एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कोडा कार की टक्कर से एक की मौत, तीन घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 07 Jul 2014 10:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के फर्रूखनगर-पटौदी मार्ग पर शनिवार की शाम अनियंत्रित स्कोडा कार की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
गुड़गांव की ओर से जा रही स्कोडा कार ने अनियंत्रित होकर पहले सामने खड़े धारूहेड़ा के गजराज पुत्र घनश्याम व उसके भतीजे राहुल को टक्कर मार दी। हादसे में गजराज की मौके पर मोत हो गई। जबकि, राहुल घायल हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद सामने से आ रही स्कार्पियो में भी टक्कर मार दी, फिर आगे जाकर पेड़ से टकरा गई। पूरी घटना में कार में सवार दो अन्य लोग भी गंभीर रुप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने घायलों को उपचार के लिए गुड़गांव के निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। पुलिस को छानबीन के दौरान सुरेंद्र ने बताया कि वह गजराज व राहुल के साथ बाइक से फर्रुखनगर एक लगन में शामिल होने के लिए आ रहा था।
रास्ते में बाइक रोक कर वह लघु शंका के लिए रुका, जहां यह हादसा हुआ। पुलिस अब तक स्कोडा कार में सवार दो घायलों की पहचान नहीं कर सकी है।