{"_id":"5e7315e48ebc3e76a002d2be","slug":"six-people-killed-by-power-line-collision-yet-corporation-negligent","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली लाइन की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत, फिर भी निगम लापरवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली लाइन की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत, फिर भी निगम लापरवाह
Thu, 19 Mar 2020 12:53 PM IST
Trainee Trainee
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
बिजली की हाईटेंशन लाइनों की चपेट में आने से आधा दर्जन लोगों की मौत का हवाला देते हुए सेक्टर-3 स्थित आरडब्ल्यूए ने बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता अनिल यादव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हाईटेंशन लाइनों को घरों के ऊपर से हटाने की मांग उठाई। फेडरेशन के प्रधान सुभाष लांबा व सचिव रतनलाल राणा के अधीक्षण अभियंता से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
चेतावनी दी कि 15 दिन में यदि कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो सर्कल कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। अधीक्षण अभियंता ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह में कमेटी द्वारा सर्वे करवायेगें। जिसके बाद लाइनों को हटाने का एस्टीमेट बनाकर उच्चधिकारियों से चर्चा करेंगे। इस मौके पर सरदार पलविंद्र सिंह, दिवाकर, ओपी मेहता, हरीश चोटवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन