फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   SIT probe completed against seven accused of sayana violence

स्याना बवालः सात आरोपियों के खिलाफ एसआईटी की जांच पूरी, जल्द दर्ज होगी चार्जशीट

Wed, 08 May 2019 08:24 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 08 May 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
SIT probe completed against seven accused of sayana violence
bulandshahr violence - फोटो : अमर उजाला

थाना क्षेत्र की चिंगरावठी चौकी पर गत वर्ष तीन दिसंबर को गोकशी के बाद हुए बवाल में सात अन्य आरोपियों के खिलाफ एसआईटी ने जांच पूरी कर चार्जशीट लगाने की तैयारी कर ली है। इसमें से चार आरोपी बवाल में शामिल बताए जा रहे हैं, जबकि तीन आरोपी गोकशों पर चार्जशीट लगाई जानी है। 

विज्ञापन


गत तीन दिसंबर 2018 को स्याना की चिंगरावठी चौकी क्षेत्र के गांव महाब में गोवंशों का कटान किया गया था। उसके बाद चिंगरावठी चौकी पर गोकशी के विरोध में हंगामा हो रहा था। देखते ही देखते हंगामे ने बवाल का रूप ले लिया और इसमें तत्कालीन स्याना कोतवाल सुबोध कुमार व चिंगरावठी निवासी युवक सुमित की गोली लगने से मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने 27 नामजद व 50-60 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। मामले में पुलिस ने बीते दिनों 38 लोगों के खिलाफ बवाल व हत्या मामले में चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी थी। जबकि, चार गोवंश कटान के आरोपियों के खिलाफ भी चार्जशीट कोर्ट में पेश की गई थी। 
विज्ञापन


वहीं, अब बताया जा रहा है कि बाद में दबोचे गए बवाल के आरोपी राजकुमार, नितिन, कलुवा व राजा के विरुद्ध विवेचना पूर्ण कर चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी की जा रही है। वहीं, गोवंश कटान के आरोपी शाहिद, इमरान व राशिद के विरुद्ध जांच पूरी कर ली गई है। इन तीनों आरोपियों के खिलाफ भी न्यायालय में जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी। सीओ राघवेंद्र मिश्रा व इंस्पेक्टर राजेश कुमार रुहेला ने बताया कि सातों आरोपियों के खिलाफ विवेचना पूरी हो चुकी है। जल्द ही न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed