{"_id":"1533ceb5e68ff2ad85ed0345c20d28bc","slug":"sit-on-sikh-riots","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलजी ने सिख दंगों पर एसआईटी को दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलजी ने सिख दंगों पर एसआईटी को दी मंजूरी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 11 Feb 2014 08:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप राज्यपाल नजीब जंग ने 1984 के सिख दंगों की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन को मंजूरी दे दी है। दिल्ली कैबिनेट ने दंगों की जांच के लिए गुजरात की तर्ज पर एसआईटी गठन की सिफारिश उप राज्यपाल से की थी।
विज्ञापन
एसआईटी की बागडोर दिल्ली पुलिस से बाहर के अधिकारी के हाथ में देने की सिफारिश की गई थी।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि उप राज्यपाल से दंगों की जांच के लिए एसआईटी गठन को स्वीकृति मिल गई है।
इस मामले में शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने पहले ही कहा है कि सिख दंगों के जो केस बंद हो गए हैं, एसआईटी उसे भी खुलवाएगी। कई मामले ऐसे हैं जिसमें चार्जशीट दाखिल नहीं की गई है। वह चार्जशीट दाखिल करेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: 84 के सिख विरोधी दंगों की होगी एसआईटी जांच
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि एसआईटी को पूरे मामले की जांच एक साल में पूरी करनी है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद दंगे फैले थे, जिसमें कांग्रेस के नेता सज्जन कुमार और जगदीश टाइटर समेत तमाम लोगों पर आरोप हैं।
ऐसे में कांग्रेस नेता पर फिर से घेरा डलेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद सिंह का कहना है कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए सरकार ने एसआईटी गठन का फैसला किया है।