फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sisters tied the Rakhi, and brothers pledged to protect them

Delhi NCR News: बहनों ने बांधी राखी, भाइयों ने दी रक्षा का वचन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
पूजा-आरती से लेकर उपहारों तक, ऐसा रहा त्योहार का सिलसिला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। माथे पर रोली का तिलक, कलाई पर स्नेह का धागा और चेहरे पर अपनों से मिलने की खुशी। रक्षाबंधन पर शुक्रवार को दिल्ली कुछ इसी रंग में नजर आई। भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन राजधानी में पूरे उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। सुबह घरों में पूजा-अर्चना के बाद बहनों ने भाइयों की आरती उतारी, तिलक लगाया और कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार और रुपये भेंट कर उनकी रक्षा का वचन दिया।
त्योहार की रौनक घरों से निकलकर बाजारों तक दिखाई दी। सुबह से ही राखी, मिठाई और उपहारों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटने लगी। बाजार में बहनों की भीड़ उमड़ गईं। करोल बाग, चांदनी चौक, कनॉट प्लेस, लक्ष्मी नगर और पटेल नगर जैसे प्रमुख बाजारों में दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रही। वहीं रक्षाबंधन पर मंदिरों में भी विशेष चहल-पहल रही। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और साधु-संतों से रक्षा सूत्र बंधवाया। छुट्टी में इंडिया गेट, सिनेमा हॉल और मॉल में लोगों की भीड़ दिखाई दी। बच्चों के साथ परिवार और युवाओं की टोलियां देर शाम तक घूमती नजर आईं।
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआरपीएफ की 88वीं महिला बटालियन ने मनाया रक्षाबंधन
नई दिल्ली। सीआरपीएफ की 88वीं महिला बटालियन में रक्षाबंधन के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया। बटालियन की कमांडेंट कमल सिसोदिया ने जवानों को राखी बांधी और सौहार्द व विश्वास का संदेश दिया। बटालियन की महिला कर्मियों ने भी कमांडेंट को राखी बांधी। जवानों ने एक-दूसरे को रक्षा सूत्र बांधकर एकता का संकल्प लिया। कमल सिसोदिया ने कहा, रक्षाबंधन सिर्फ एक-दूसरे की रक्षा का वचन नहीं, बल्कि परमात्मा से शक्ति, साहस और आत्मबल प्राप्त करने का अवसर है। इससे पहले ब्रह्माकुमारी संस्था की बहनों और स्कूली बच्चों ने भी बटालियन के कर्मियों को राखी बांधी थी। संवाद

---------------------------
सफदरजंग अस्पताल ने बनाया सुरक्षा बंधन
नई दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल के इमरजेंसी मेडिसिन विभाग ने रक्षाबंधन को एक खास तरीके से मनाया। विभाग ने इसे सुरक्षा बंधन का नाम दिया। अस्पताल की निदेशक डॉ. कविता शर्मा के मार्गदर्शन में रेसिडेंट डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्टाफ सदस्यों ने एक-दूसरे को राखी बांधी। इस दौरान मौजूदा डॉक्टरों, नर्सों, मेडिकल स्टाफ, सुरक्षाकर्मी व अन्य स्टाफ के लोगों ने भर्ती मरीज व जवानों को पूरे परंपरा के साथ राखी बांधकर मिठाई खिलाई। कर्मचारी अस्पताल के वार्डों में राखी बांधकर मरीजों की सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी दोहराई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed