फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sister-in-law refused to marr him than he attempt suicide

भाभी ने शादी से मना किया तो देवर ने खाईं नींद की गोलियां

Wed, 05 Aug 2015 10:15 PM IST
Updated Wed, 05 Aug 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
Sister-in-law refused to marr him than he attempt suicide

बडे भाई की शादी के लिए गोद भराई की रस्म होने के बाद छोटा भाई अपनी होने वाली भाभी से शादी करने की जिद पर अड़ गया।

विज्ञापन


इस जिद को देखते हुए लड़के वालों ने लड़की पक्ष से बात की तो लड़की ने रिश्ता तोड़ते हुए शादी करने से ही इंकार कर दिया। इससे नाराज होकर देवर ने नींद की गोलियां खा ली।

हालत बिगडने पर दादरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद सवेरे उसको छुट्टी कर दी है। हुआ यूं कि बादलपुर थाना क्षेत्र  के डेरीमच्छा गांव में दो भाई अपने माता पिता के साथ रहते है।
विज्ञापन

देवर के अड़ने पर लड़की ने तोड़ दी शादी

Sister-in-law refused to marr him than he attempt suicide

परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। काफी समय से डेरीमच्छा में ही किराए के मकान लेकर रह रहे है। बडे भाई की शादी के लिए परिवार के सभी सदस्य काफी समय से लडकी देख रहे थे।


छपरौला में रहने वाली लडकी को पसंद करने के बाद रिश्ता तय किया गयाएक माह पहले गोद भराई की रिस्म भी पूरी की गई थी। दोनों परिवार  शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे।

एक सप्ताह से छोटे भाई ने अपनी होने वाली भाभी से शादी करने की जिद करनी शुरू कर दी। जिद के आगे परिवार के  सदस्यों ने लड़की पक्ष से बात की।

देवर की जिद सुनकर नाराज हो गई भाभी

Sister-in-law refused to marr him than he attempt suicide

देवर के शादी करने की जिद को सुनकर नाराज लडकी ने शादी करने से ही मना कर दिया। शादी से मना करने पर देवर ने मंगलवार रात में नींद की गोलियां खा ली।


हालत बिगडने पर परिवार के लोगों ने उसे दादरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। सवेरे हालत मे  सुधार होने पर उसको छुट्टी की गई।

किसी भी पक्ष ने मामले की कोई शिकायत पुलिस से नहीं की है।हालांकि मामले को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed