{"_id":"59d77a8f4f1c1bec538b6003","slug":"sister-in-law-gang-raped-by-brother-in-law-and-his-four-friends-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन की बीमारी का बहाना बना जीजा ने चार दोस्तों संग किया साली का गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन की बीमारी का बहाना बना जीजा ने चार दोस्तों संग किया साली का गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 07 Oct 2017 09:36 AM IST
सार
जीजा और दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया
-ब हन की तबीयत खराब होने का बहाना बना कर घर से ले गया था महिला को
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विस्तार
बहन की बीमारी के बहाने महिला को घर से ले जाकर जीजा और उसके चार दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी तरह पांचों के चुंगल से छूट कर घर पहुंची पीड़िता के परिजनों ने सेक्टर 55 थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
सेक्टर 55 थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 30 वर्षीय पीड़िता का पति मंगलवार को काम पर गया हुआ था और बच्चे स्कूल। पीड़िता के मुताबिक सुबह वह घर पर अकेली थी कि करनेरा गांव मेें रहने वाला जीजा आया।
विज्ञापन
बहन की तबीयत खराब ज्यादा खराब होना बताते हुए जीजा ने उसे घर चलने को कहा। वह बहन की तीमारदारी करनेे के लिए तुरंत ही जीजा के साथ कार में बैठ कर चल दी। समयपुर गांव के पास जीजा ने कार रोक दी यहां उसके चार दोस्त पहले से ही मौजूद थे।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि जीजा और उसके साथी उसे दबोच कर खेत में ले गए और जान से मारने की धमकी दे सबने बारी बारी से हवस का शिकार बनाया। एसएचओ सेक्टर 55 इंस्पेक्टर नरेंद्र सांगवान ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।