{"_id":"69dd16a631dc878bf706cff6","slug":"sir-ganga-ram-hospital-celebrates-its-71st-foundation-day-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-132201-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सर गंगा राम अस्पताल का 71वां स्थापना दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सर गंगा राम अस्पताल का 71वां स्थापना दिवस मनाया
विज्ञापन
- उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू बोले—सेवा, समर्पण और आधुनिक इलाज का बना प्रतीक
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने सोमवार को सर गंगा राम अस्पताल के 71वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत संस्थापक सर गंगा राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई, जहां ट्रस्ट सदस्यों, प्रबंधन और कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उपराज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि यह स्थापना दिवस केवल एक औपचारिक उत्सव नहीं, बल्कि उन मूल्यों को याद करने का अवसर है, जिन पर यह संस्थान खड़ा है। उन्होंने सर गंगा राम को दूरदर्शी बताते हुए कहा कि उन्होंने इंजीनियरिंग को जनसेवा से जोड़कर समाज के विकास में अहम योगदान दिया।
उन्होंने अस्पताल की वर्तमान भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि यहां गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जहां जरूरतमंदों को सस्ता और मुफ्त इलाज भी मिलता है। साथ ही, अस्पताल अपनी आय से ही आधुनिक सुविधाओं, नई इमारतों और चिकित्सा अनुसंधान पर निवेश कर रहा है। इस मौके पर चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने वर्ष 2025-26 की रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि अस्पताल ने गरीब मरीजों के इलाज पर 82 करोड़ रुपये खर्च किए। उन्होंने कहा कि संस्थान आगे भी समाज सेवा के इस संकल्प को मजबूती से निभाता रहेगा।