फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Singhu Tikri and Ghazipur borders opened for vehicular movement

Kisan Andolan: दिल्ली के सख्ती में ढील, वाहनों की आवाजाही के लिए सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर एक लेन खोली

Mon, 26 Feb 2024 10:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 26 Feb 2024 10:07 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार देर रात को करीब दो बजे सिंघु बॉर्डर पर दिल्ली व हरियाणा की ओर आने-जाने वाले वाहनों के लिए दोनों सर्विस लेन खोल दी गई है।

विज्ञापन
Singhu Tikri and Ghazipur borders opened for vehicular movement
सिंघु बॉर्डर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसानों के दिल्ली कूच को लेकर पुलिस की ओर से दिल्ली के बॉर्डरों पर की गई सख्ती में ढील दी गई है। दिल्ली के सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर आने जाने वाली एक लेन को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है। 

विज्ञापन

 

रविवार देर रात पुलिस ने सिंघु बॉर्डर की सर्विस लेन को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है। वहीं, फ्लाई ओवर पर पहले की तरह रास्ता बंद है। इसी तरह गाजीपुर में फ्लाई ओवर पर आने जाने वाले रास्तों की एक लेन को खोल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार देर रात को करीब दो बजे सिंघु बॉर्डर पर दिल्ली व हरियाणा की ओर आने-जाने वाले वाहनों के लिए दोनों सर्विस लेन खोल दी गई है। देर रात से ही वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो गई है। सुबह 11 बजे तक दिल्ली व हरियाणा की सीमा में करीब दो से तीन किलोमीटर तक वाहन रेंगते हुए नजर आए। 

विज्ञापन

वहीं, फ्लाइओवर पहले की तरह बंद है और वहां सुरक्षाबल तैनात हैं। सोमवार को यहां सुरक्षाबलों की संख्या में भी कमी दिखी। इसी तरह रविवार सुबह टिकरी बॉर्डर पर हरियाणा से दिल्ली और दिल्ली से हरियाणा जाने वाले रास्ते की एक-एक लेन खोल दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि फ्लाई ओवर के नीचे लगाए गए जर्सी बैरियर को अभी खोला नहीं गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed