फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sin union of two planets Gemini, Aquarius and Libra unlucky

दो पाप ग्रहों का मिलन है इनके लिए अशुभ

Mon, 14 Jul 2014 09:57 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 14 Jul 2014 09:57 AM IST
विज्ञापन
Sin union of two planets Gemini, Aquarius and Libra unlucky

राहु और केतु 18 महीने के बाद राशि परिवर्तन कर रहे हैं। राशि परिवर्तन करके राहु तुला राशि से कन्या राशि में और केतु मेष राशि से मीन राशि में प्रवेश कर गए हैं।

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि यह आकाशीय स्थिति कई राशियों पर बुरा प्रभाव डालेंगे। राहु ने 12 जुलाई को 9.20 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश किया है और मंगल के साथ युति की है। यह स्थिति 14 जुलाई को दोपहर 11.00 कुछ मिनटों तक रहेगी।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पं. विष्णुदत्त सरस ने बताया कि जब ग्रह मनुष्य की राशि से चौथे, आठवें और 12वें स्थान पर होते हैं तो उस जातक के लिए अशुभ होते हैं। अब तक तुला राशि में राहू कर्क, मीन और वृश्चिक राशि वालों के लिए अशुभ फलदायी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब कन्या राशि में राहु प्रवेश करने से मिथुन राशि, कुंभ राशि और तुला राशि के जातकों को खराब फल देंगे। यह आकाशीय स्थिति 18 महीनों तक रहेगी। जब राहू आकाश में विपरीत स्थिति में हैं और जिनकी राशि से चौथे घर में स्थित होते हैं तो उस जातक के लिए भूमि, वाहन और माता के सुख में कमी लाते हैं।


जिनके आठवें घर में स्थित होंगे उनको शारीरिक कष्ट, ऑपरेशन चीरफाड़ चोट आदि का भय रहेगा, और 12वें स्थान में स्थित होंगे तो आय से अधिक व्यय होगा या धन का हानि होगी। पंडित सरस ने बताया कि जिनका राहु विपरीत स्थान में है उन्हें बुधवार और शनिवार को शांति के उपाय करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed