फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sikh politics of Delhi heats up on corruption

भ्रष्टाचार पर दिल्ली की सिख सियासत गरमाई

Thu, 12 Nov 2020 03:18 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 12 Nov 2020 03:18 PM IST
सार

  • शिअद दिल्ली और जागो पार्टी ने सिरसा के खिलाफ खोला मोर्चा
  • डीएसजीएमसी प्रधान ने आरोपों को किया खारिज

विज्ञापन
Sikh politics of Delhi heats up on corruption
सिख

विस्तार

भ्रष्टाचार के मसले पर दिल्ली की सिख सियासत गरमा गई है। शिरोमणि अकाली दल दिल्ली व जागो पार्टी ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान मनजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं, सिरसा ने सभी आरोप को खारिज कर प्रबंधक कमेटी के दोनों पूर्व प्रधानों पर भ्रष्टाचार के आरोप मढ़े हैं।
विज्ञापन


शिअद, दिल्ली के प्रधान परमजीत सिंह सरना ने कहा कि अदालत के आदेश के बाद सिरसा को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। सरना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सिरसा ने शिक्षण संस्थानों को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया है। अध्यापकों को वेतन तक नहीं मिल रहा। जागो पार्टी के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने आरोप लगाया कि सिरसा गुरु के गोलक लूटने वालों में शामिल हैं।
विज्ञापन


उधर, दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष सिरसा ने सभी आरोपों को खारिज कर दोनों पूर्व अध्यक्षों को कठघरे में खड़ा किया। प्रेस कान्फ्रेंस में सिरसा ने कहा कि गोलक चोरों से संगत का लूटा पैसा बरामद करने के लिए मनजीत सिंह जीके की गिरफ्तारी व हिरासत में पूछताछ जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed