फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sidhu Musewala murder case NIA conducting searches several places in Delhi-NCR, Haryana and Punjab

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: टेरर एंगल की जांच शुरू, NIA के दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब में छापे

Mon, 12 Sep 2022 03:22 PM IST
शाहरुख खान एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 12 Sep 2022 03:22 PM IST
सार

सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से जुड़े संदिग्ध आतंकी गिरोहों के संबंध में यह तलाशी ले रही है।

विज्ञापन
Sidhu Musewala murder case NIA conducting searches several places in Delhi-NCR, Haryana and Punjab
एनआईए की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब में 50 जगहों पर छापेमारी की है। सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से जुड़े संदिग्ध आतंकी गिरोहों के संबंध में यह तलाशी ले रही है। एनआईए ने हरियाणा के यमुनानगर में गैंगस्टर काला राणा के आवास और पंजाब के फरीदकोट में गैंगस्टर विनय देवड़ा के आवास पर छापेमारी की।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, पंजाब मुक्तसर की बागवाली गली स्थित पीपल वाली गली में नई दिल्ली एनआईए की टीम ने मुक्तसर पुलिस सहित एक घर में रेड की और कई घंटे परिजनों से बात कीl मामला अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहा हैl मोबाइल सिम से जुड़ा मामला बताया जाता है, जो सिम किसी हत्याकांड में इस्तेमाल किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, फरीदकोट के कोटकपूरा शहर में एनआईए की टीम ने छापेमारी की। एक फैक्ट्री में तीन घंटे के सर्च के बाद टीम गैंगस्टर विनय दियोडा के घर पहुंची। बताया जा रहा है कि मोहाली में खुफिया विंग मुख्यालय पर हमले की जांच के तहत कार्रवाई की जा रही है। 

हत्याकांड में शामिल दीपक मुंडी गिरफ्तार
इससे पहले सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल अंतिम शूटर दीपक मुंडी को गिरफ्तार कर लिया गया। पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस और खुफिया एजेंसी के साथ मिलकर दीपक मुंडी को उसके दो साथियों कपिल पंडित और राजिंदर को पश्चिम बंगाल-नेपाल सीमा पर स्थित भान साहिब से पकड़ा। नेपाल सरहद से गिरफ्तार शूटर दीपक मुंडी और उसके दो साथियों को रविवार को मानसा की अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने दीपक मुंडी, कपिल पंडित व राजिंदर को 17 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया। तीनों से खरड़ में पूछताछ की जाएगी।

ऐसे हुई थी मूसेवाला की हत्या
बता दें कि गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या 29 मई को पंजाब के मानसा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मूसेवाला 29 मई की शाम लगभग 4:30 बजे अपने पड़ोसी गुरविंदर सिंह और चेचेरे भाई गुरप्रीत सिंह के साथ अपने घर से निकले थे। तभी कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह अपनी महिंद्रा थार गाड़ी चला रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed