{"_id":"e7e068324e083d6a95fd86a1aed2085f","slug":"side-effects-of-kejriwal-s-announc","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल की घोषणा के साइड इफेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल की घोषणा के साइड इफेक्ट
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 14 Jan 2014 02:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में अस्थाई कर्मचारियों को नियमित करने की मुख्यमंत्री की घोषणा ने नगर निगमों में तूल पकड़ लिया है। तीनों नगर निगम में अस्थाई कर्मचारियों ने जल्द से जल्द नियमित करने की मांग शुरू कर दी है। इतना ही नहीं, वे आंदोलन पर उतारू हो गए हैं।
विज्ञापन
तीनों नगर निगम के अभियांत्रिकी विभाग में कई वर्षों से अस्थाई तौर पर काम कर रहे सैकड़ों बेलदार सोमवार को नगर निगम के मुख्यालय सिविक सेंटर में घुस गए। वे अपनी मांग को लेकर नेताओं के कार्यालय वाले ए ब्लॉक के स्वागत कक्ष के सामने धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
काफी देर तक जब किसी भी अधिकारी ने उन्हें बातचीत के लिए नहीं बुलाया तो वे भड़क गए और सिविक सेंटर में चारों ओर नारे लगाते हुए घूमने लगे। कर्मचारियों ने करीब एक घंटे तक अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। इस बीच उत्तरी दिल्ली नगर निगम की स्थाई समिति के अध्यक्ष मोहन भारद्वाज ने कर्मचारियों से बातचीत की।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने बताया कि दो वर्ष पहले उन्हें नियमित करने का फैसला किया गया था, लेकिन अभी तक प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। भारद्वाज ने कर्मचारियों को जल्द नियमित किए जाने का आश्वासन दिया। इस संबंध में शुक्रवार को अधिकारियों के साथ एक बैठक होगी, जिसमें सभी अस्थाई कर्मचारियों को नियमित करने का रास्ता निकाला जाएगा।