{"_id":"57b058854f1c1b4f446eae50","slug":"shrishri-will-teach-sudarshan-kriya","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीश्री इंटरनेट से सिखाएंगे सुदर्शन क्रिया, बेंगलूरू से होगा सीधा बेवकास्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीश्री इंटरनेट से सिखाएंगे सुदर्शन क्रिया, बेंगलूरू से होगा सीधा बेवकास्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 15 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
shri shri ravishankar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आध्यात्मिक और योग गुरु श्री श्री रविशंकर पहली बार इंटरनेट के माध्यम से स्वयं सुदर्शन क्रिया साधकों को सिखाएंगे। बेंगलुरू में होने वाले इस तीन दिवसीय कार्यशाला का डीएवी शताब्दी कॉलेज में वेबकास्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
19 से 21 अगस्त के बीच इस हैपीनेस प्रोग्राम में सैंकड़ों लोगों के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है।
आर्ट ऑफ लिविंग के योग प्रशिक्षक डॉ. विजयवंती ने बताया कि बेंगलुरू स्थित अखिल भारतीय मानसिक न्यूरो विज्ञान संस्थान (निमहान्स) तथा नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान (एम्स) सहित विश्व के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों द्वारा सुदर्शन क्रिया पर किए गए विस्तृत अनुसंधान के बाद तनाव मुक्त जीवन जीने हेतु विख्यात हो चुकी इस क्रिया को संस्थापक श्री श्री रविशंकर स्वयं 19 से 21 अगस्त तक इंटरनेट के माध्यम से सिखाएंगे। कॉलेज में वर्चूअल वीडियों कॉफ्रेंस द्वारा श्री श्री प्रतियोगितायों से बातचीत भी करेंगे।
विज्ञापन