{"_id":"3a47a94f7d9ffb5e805e8a3a07bf608b","slug":"shot-lawyer-in-vijayanagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजयनगर में वकील को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजयनगर में वकील को गोली मारी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 03 Feb 2014 12:12 PM IST
विज्ञापन
कांशीराम आवासीय योजना के पास अधिवक्ता शैलेंद्र प्रताप सिंह पर फायर किया गया। गोली उनकी हथेली में लगी। वह बाल-बाल बच गए। घटना शनिवार रात की है। उन्होंने विजनगर थाने में दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
एसओ हरदयाल यादव ने बताया कि अधिवक्ता दिल्ली में प्रैक्टिस करते हैं और प्रताप विहार में रहते हैं। अधिवक्ता का कहना है कि वह दिल्ली से कार में घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
कांशीराम आवासीय योजना के नजदीक वे किसी काम से कार से उतरे। वापस कार में बैठे ही थे कि दो युवकों ने उन पर फायर कर दिया और पैदल ही भाग गए।
गनीमत रही की गोली उनकी हथेली में ही लगी। वह कार लेकर वहां से निकल आए। हमलावरों को वे नहीं जानते। उन पर क्यों गोली चलाई गई, इसकी भी उन्हें जानकारी नहीं है। एसओ ने बताया कि जांच के बाद वारदात की वजह साफ हो सकेगी।
विज्ञापन