फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shot fired at young man in mutual enmity in delhi four attackers arrested

Firing in Delhi: आपसी रंजिश में युवक पर चलाई गोली, चार हमलावर गिरफ्तार

Tue, 13 Sep 2022 12:24 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 13 Sep 2022 12:24 AM IST
सार

 पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरूआती जांच में आपसी रंजिश में गोलीबारी की बात सामने आई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Shot fired at young man in mutual enmity in delhi four attackers arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तम नगर के जेजे कॉलोनी में रविवार को आपसी रंजिश में हमलावरों ने एक घर के सामने गोली चला दी और बाद एक युवक पर गोली चलाकर फरार हो गए। पूछताछ में पता चला कि पीड़ितों पर उनके रिश्तेदारों ने ही गोली चलाई है। दोनों पक्षों के बीच काफी अरसे से रंजिश चल रही है। 

विज्ञापन


मामले की जांच के बाद उत्तम नगर थाना पुलिस ने दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य दो हमलावरों को विकासपुरी थाना पुलिस एक अन्य मामले में गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


रविवार को उत्तम नगर जेजे कॉलोनी के एक घर के सामने गोली चलने की जानकारी पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पुलिस को शिकायतकर्ता जब्बार मिला। जिसने बताया कि उनके घर के सामने दानिश, सलमान, साजिद और एक अन्य व्यक्ति ने गोली चलाई है। इनके साथ उनका विवाद चल रहा है। मौके पर छानबीन के दौरान पुलिस को एक खोखा और कारतूस मिला। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस को इलाके के मछली मार्केट में एक युवक पर गोली चलाए जाने की जानकारी मिली। मौके पर पुलिस को शिकायतकर्ता रिजवान मिला। जिसने बताया कि सलमान और साजिद ने उसके भाई शहजादा पर गोली चलाई है। लेकिन गोली शहजाद को नहीं लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच के साथ साथ आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि सलमान और दानिश को विकासपुरी थाना पुलिस ने एक अन्य मामले में गिरफ्तार कर लिया है। बाद में उत्तम नगर थाना पुलिस ने अन्य दो हमलावर तरुण और साजिद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरूआती जांच में आपसी रंजिश में गोलीबारी की बात सामने आई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed