फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shopkeepers in Krishna Market and Jhilmil Colony are troubled by theft, encroachment and traffic jams.

Delhi NCR News: कृष्णा मार्केट, झिलमिल कॉलोनी के दुकानदार चोरी, अतिक्रमण और ट्रैफिक जाम से हुए परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम
विज्ञापन

-प्रशासन से लगाई गुहार कहा-शिकायत के बाद भी कोई नहीं कर रहा सुनवाई



संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के झिलमिल कॉलोनी स्थित कृष्णा मार्केट के दुकानदार पिछले कई साल से चोरी, अतिक्रमण, पब्लिक टॉयलेट की समस्या, अवैध खड़े वाहनों व ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। यह समस्याएं कम नहीं हो रहीं। इससे दुकानदारों के व्यापार पर विपरीत असर पड़ रहा है। अगर ऐसी ही स्थिति रही तो मार्केट के दुकानदारों का गुजर बसर करना भी मुश्किल हो जाएगा। बावजूद इसके संबंधित अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। बुधवार को अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में लोगों ने अपनी समस्याएं गिनाईं। इस कार्यक्रम में दुकानदार मनोज गेरा, नवल मंचंदा, सरयू प्रासाद, दीपक गौतम, सोनू, मनोज कुमार, भावुक मित्तल, मुकेश कुमार, सुनीता, ललित, सुनील शर्मा व वैभव आदि ने अपनी समस्याएं बताईं।
महीनों से लोग इस मार्केट में अवैध वाहन खड़े कर चले गए हैं। डर है कि अवैध रूप से खड़े इन वाहनो से कहीं लाल किला ब्लास्ट जैसी घटना न घट जाए। प्रशासन को कई बार शिकायत की है, लेकिन अब तक एक भी वाहन नहीं हटा।
विज्ञापन

मनोज गेरा, दुकानदार



चोरी होना मार्केट में आम बात है। हमेशा डर है कि कहीं दुकान में चोरी न हो जाए। दुकान में कब चोरी हो जाए कुछ पता नहीं होता, इस कारण हमेशा अलर्ट रहना पड़ता है। मार्केट में पुलिस के सिपाही तैनात होने चाहिए, ताकि चोरी की घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवल मंचंदा, प्रधान, कृष्णा मार्केट



शौचालय न होने के कारण दुकानदारों को बाहर जाना पड़ता है। जिसके चलते काफी परेशानी होती है। इस मार्केट में एक साफ शौचालय होना चाहिए ताकि दुकानदारों व ग्राहकों दोनों को परेशानी न हो। प्रशासन से मांग है कि मार्केट परिसर में एक टॉयलेट बनवाया जाए।

सरयू प्रसाद, दुकानदार



ट्रैफिक की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। लोग कहीं भी वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे यहां जाम लग जाता है। कई बार सम्बंधित विभाग को शिकायत की गई लेकिन समस्या अभी भी बनी हुई है। इसका समाधान जल्द से जल्द होना चाहिए।
दीपक गौतम, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article