{"_id":"5db103518ebc3e93cd66cb54","slug":"shopkeeper-selling-regular-crackers-in-name-of-green-crackers","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: ग्रीन की आड़ में बेचा जा रहा था 870 किलो सामान्य पटाखे, हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: ग्रीन की आड़ में बेचा जा रहा था 870 किलो सामान्य पटाखे, हुआ गिरफ्तार
Thu, 24 Oct 2019 07:20 AM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 24 Oct 2019 07:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के महेंद्रा पार्क इलाके में लाइसेंस लेकर दुकानदार ग्रीन की आड़ में सामान्य (नॉन ग्रीन) पटाखे बेच रहा था। सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर दुकानदार पंकज कंसल को गिरफ्तार कर 870 किलोग्राम प्रदूषण वाले पटाखे बरामद किए। पुलिस ने पंकज के खिलाफ आईपीसी और एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। लाइसेंस उसके पिता गली नंबर 30 महेंद्र पार्क निवासी प्रेमचंद कंसल के नाम पर है। इसे रद्द करने की सिफारिश की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, जहांगीरपुरी ए-ब्लॉक स्थित दुकान पर प्रदूषण वाले पटाखे बेचने की सूचना मिली तो वहां एक नकली ग्राहक भेजा गया। उसने जाकर सामान्य पटाखे मांगे। दुकानदार पंकज इन्हें देने लगा तो उसने पुलिस टीम को इशारा कर दिया। इसके बाद पंकज को दबोचकर दुकान से भारी मात्रा में सामान्य पटाखे बरामद किए गए। पंकज ने बताया कि उसके पास बरामद स्टॉक पुराना है। पिता को ग्रीन पटाखे बेचने का लाइसेंस मिला तो वह उनकी आड़ में इन्हें बेचने लगा। उसने ग्रीन पटाखे भी रख रखे थे।
विज्ञापन