फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shooter who fired at property dealer in Delhi's Rohini arrested after encounter

अमेरिका में साजिश... दिल्ली में हत्या: प्रॉपर्टी डीलर पर चलवाई गोलियां, फायरिंग करने वाला शूटर पुलिस ने दबोचा

Thu, 29 Feb 2024 07:41 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 29 Feb 2024 07:41 PM IST
सार

अमेरिका से दिल्ली के रोहिणी में एक प्रॉपर्टी डीलर पर गोलियां चलवाई। प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग करने वाला शूटर मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी नरेश उर्फ सेठी-अक्षय गैंग का शूटर है। सरगना कैलिर्फोनिया से इस गिरोह को चला रहा है।

विज्ञापन
Shooter who fired at property dealer in Delhi's Rohini arrested after encounter
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने नरेश उर्फ सेठी-अक्षय गैंग के शूटर संदीप कश्यप (२५) को मामूली मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी ने प्रॉपर्टी विवाद में बुद्ध विहार के प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग की थी। पुलिस ने इसके पास से अपराध में प्रयुक्त 2 अत्याधुनिक स्वचालित पिस्तौल, 4 कारतूस और १ मोटरसाइकिल बरामद की है। सरगना गैंगस्टर अक्षय अमेरिका के कैलिफोर्निया से अपने गिरोह को चला रहा है।

विज्ञापन

 

 

 

 

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि सेक्टर-24, रोहिणी, दिल्ली में एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय पर गोलीबारी की घटना के संबंध में २७ फरवरी को बुद्ध विहार थाने में एक पीसीआर कॉल मिली। प्रॉपर्टी डीलर ने अपनी शिकायत में कहा कि वह अपने कार्यालय में कुछ दोस्तों के साथ बैठा था, इसी बीच कुछ लोग बाइक पर आए और उसके कार्यालय पर गोलीबारी की।

पुलिस को मौके से एक खोल व एक कारतूस मिला है। अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर रामपाल की टीम इस मामले में जांच कर रही थी। इंस्पेक्टर रामपाल को नरेश सेठी गिरोह का वांछित हार्डकोर अपराधी अक्षय, जो कि बुद्ध विहार थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग की घटना में वांछित है, महरौली इलाके में आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी उमेश बर्थवाल की देखरेख में इंस्पेक्टर रामपाल और योगेश कुमार, एसआई मुकेश, हेमंत, अनिल और अमित की टीम ने एमजी रोड, अहिंसा स्थल के पास घेराबंदी की। लाडो सराय की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल को रोका गया। आरोपी ने रुकने के बजाय मौके से भागने की कोशिश की और पुलिस पार्टी पर दो राउंड फायरिंग की। अपने बचाव में एसआई अनिल ने हवा में दो राउंड फायरिंग की। कुछ देर की गोलीबारी व हाथापाई के सांपला, हरियाणा निवासी संदीप कश्यप को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

गिरोह सरगना के संपर्क में ऐसे आया
पूछताछ के दौरान आरोपी संदीप ने बताया कि 2020 में उसका अपने गांव में झगड़ा हुआ था और वह अवैध हथियार रखने के आरोप में झज्जर जेल में बंद था। वहां वह गैंगस्टर अक्षय के संपर्क में आया। जमानत पर रिहा होने के बाद अक्षय ने उनकी आर्थिक मदद की और उसके संपर्क में रहा। इस बीच, अक्षय भारत से बाहर निकल गया और अमेरिका के कैलिफोर्निया से अपने गिरोह का संचालन कर रहा है। अक्षय ने उसे रोहिणी में एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय पर गोली चलाने का काम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed