{"_id":"0cf71dd45842747b46efb7e5819ef861","slug":"shoot-woman-in-enter-her-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसे और महिला को गोलियों से भून दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसे और महिला को गोलियों से भून दिया
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 04 May 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के जुनपत गांव में चार युवकों ने घर में घुसकर एक महिला को ताबड़तोड़ छह गोलियां मारकर लहूलुहान कर दिया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के समय महिला के परिवार के लोग रिश्तेदार की शादी में गए थे।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि जुनपत निवासी हरेंद्र सिंह भाटी के भांजे की दुजाना से बारात लोनी के सिरोरा गांव गई थी। शादी में परिवार के सभी लोग गए हुए थे और घर पर केवल हरेंद्र की पत्नी रेखा ही थी। सिरोरा में जुनपत गांव के रौपी की भी रिश्तेदारी है और उनके परिजन भी वहां गए थे। आरोप है कि जुनपत गांव के जगत सिंह समेत दो लोग स्कॉर्पियो में सवार थे और शराब पी रखी थी। उन दोनों लोगों ने बारात की चढ़त के दौरान कार को दूल्हे की बग्गी के सामने खड़ी कर दी, जिससे बारात आगे नहीं बढ़ पा रही थी। इस बात को लेकर दुजाना और सिरोरा गांव के लोगों ने जगत के साथ मारपीट कर उसकी गाड़ी को हटवाया और उस दौरान कार का शीशा भी टूट गया था।
विज्ञापन
इस बात की जानकारी जब जगत के भतीजे रौपी को लगी तो वह हरेंद्र के घर गया लेकिन वहां पर कोई नहीं मिला तो गाली-गलौच करके वापस आ गया। करीब एक घंटे बाद रौपी, गोली, पिंटू और एक अन्य साथी के संग फिर वहां गया और हरेंद्र को गाली देते हुए शोर मचाने लगा। इसके बाद प्रथम तल पर बने मकान (छत) से हरेंद्र की पत्नी रेखा ने कहा कि यहां कोई भी नहीं है। अगर कोई बात हो गई है तो सुबह बैठकर बात कर लेना। इससे आक्रोशित होकर उक्त लोगों ने रेखा पर कई गोलियां चला दी। छह गोली रेखा को लगी और वह घायल होकर गिर पड़ी।
विज्ञापन
गोलियों की आवाज और महिला का शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे साथ ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को ग्रेनो के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।