फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   SHO enters PM Narendra Modi's root, suspended

एसएचओ ने तोड़ा पीएम मोदी का सुरक्षा घेरा

Fri, 20 Jun 2014 06:21 PM IST
Updated Fri, 20 Jun 2014 06:21 PM IST
विज्ञापन
SHO enters PM Narendra Modi's root, suspended

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार रात करीब साढ़े आठ बजे प्रधानमंत्री के लिए रूट लगा हुआ था। सफदरजंग रोड पर इंदिरा गांधी मेमोरियल के पास ट्रैफिक रोका गया था।

विज्ञापन


हौजखास एसएचओ नीरज कुमार अपनी प्राइवेट गाड़ी से इंद्रपुरी स्थित अपने घर लौट रहे थे। एसएचओ भी सफदरजंग रोड पर रुके हुए थे। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री का काफिला गुजर चुका था।
विज्ञापन


इसके बाद एसएचओ ने अपनी गाड़ी राइट साइड से आगे निकालकर आगे बढ़ा दी। एसएचओ की गाड़ी प्रधानमंत्री के काफिले के पीछे चल रहे एसीपी की गाड़ी के सामने आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी से किया नोंकझोंक

SHO enters PM Narendra Modi's root, suspended

एसीपी दिल्ली पुलिस की सिक्योरिटी (पीएम) ब्रांच में तैनात हैं। आमने-सामने गाड़ी होने पर एसीपी की एसएचओ से नोंकझोंक हो गई।

इसके बाद एसीपी ने वायरलेस सेट पर मैसेज दे दिया कि रॉन्ग साइड से आकर एक व्यक्ति पीएम के रूट में घुस गया है। व्यक्ति खुद को एसएचओ बता कर सिक्योरिटी ब्रांच केपुलिस अधिकारी व ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों से झगड़ा कर रहा है।

रात में ही एसएचओ नीरज कुमार को निलंबित कर दक्षिण जिले की लाइन में भेजने केआदेश जारी कर दिए गए। नई दिल्ली जिला अधिकारियों के अनुसार सिक्योरिटी ब्रांच में मामले की जांच की जा रही है और एक जांच कमेटी बना दी गई है।

सस्पेंड किया गया एसएचओ

SHO enters PM Narendra Modi's root, suspended

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूट में घुसे हौजखास थाने के एसएचओ को निलंबित कर दिया गया है। बुधवार रात मोदी प्रधानमंत्री कार्यालय से सात रेसकोर्स स्थित आवास लौट रहे थे। उसी दौरान एसएचओ मोदी के रूट में आ गया।

इस पर सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) से उनकी नोंकझोंक हो गई। इसके बाद रात में ही एसएचओ को निलंबित कर लाइन में भेज दिया गया है।

दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने एसएचओ को निलंबित करने की पुष्टि की है। दिल्ली पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी खुद मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed