{"_id":"57950dba4f1c1b2832c4ba6c","slug":"shivaratri-fair-alert-the-police-the-administration-began-preparations","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवरात्रि मेले को लेकर पुलिस अलर्ट, प्रशासन ने शुरू की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवरात्रि मेले को लेकर पुलिस अलर्ट, प्रशासन ने शुरू की तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 25 Jul 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाईपुर गांव के शिवमंदिर पर लगने वाले शिवरात्रि मेले को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। कांवड़ मार्ग पर पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा रही है, गौरतलब है कि शिवरात्रि से तीन-चार दिन पहले ही मेला शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
एसडीएम जेवर विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शिव भक्तों की आमद के साथ ही किसी भी प्रकार की अनहोनी से निपटने के लिए रजवाहों के पास पुलिस गश्त बढ़ा दी है।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के दौरान असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर कांवड़ सेवा शिविर सड़कों से 10 फीट हटाकर लगाने होंगे। प्रशासन ने कांवड़ सेवा शिविर के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है।
विज्ञापन
अभद्र भाषा, अश्लील टिप्पणी और नारेबाजी के चलते अनहोनी हुई तो जिम्मेदारी शिविर आयोजक की होगी। भंडारे में प्रयोग की जाने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर ध्यान रखा जाए। साफ सफाई की समुचित व्यवस्था रखनी होगी।
शिव भक्तों के लिए शिविर लगाने के लिए अनुमति लेनी अनिवार्य होगी। शिविर संचालकों को शिविर में महिलाओं के लिए विशेश व्यवस्था करने क ा आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।