फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Shivaratri fair alert the police, the administration began preparations

शिवरात्रि मेले को लेकर पुलिस अलर्ट, प्रशासन ने शुरू की तैयारी

Mon, 25 Jul 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 25 Jul 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Shivaratri fair alert the police, the administration began preparations
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

भाईपुर गांव के शिवमंदिर पर लगने वाले शिवरात्रि मेले को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। कांवड़ मार्ग पर पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा रही है, गौरतलब है कि शिवरात्रि से तीन-चार दिन पहले ही मेला शुरू हो जाता है। 

विज्ञापन


एसडीएम जेवर विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शिव भक्तों की आमद के साथ ही किसी भी प्रकार की अनहोनी से निपटने के लिए रजवाहों के पास पुलिस गश्त बढ़ा दी है। 
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा के दौरान असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर कांवड़ सेवा शिविर सड़कों से 10 फीट हटाकर लगाने होंगे। प्रशासन ने कांवड़ सेवा शिविर के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभद्र भाषा, अश्लील टिप्पणी और नारेबाजी के चलते अनहोनी हुई तो जिम्मेदारी शिविर आयोजक की होगी। भंडारे में प्रयोग की जाने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर ध्यान रखा जाए। साफ सफाई की समुचित व्यवस्था रखनी होगी। 


शिव भक्तों के लिए शिविर लगाने के लिए अनुमति लेनी अनिवार्य होगी। शिविर संचालकों को शिविर में महिलाओं के लिए विशेश व्यवस्था करने क ा आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed