फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shivam abducted by someone close.

किसी करीबी ने किया शिवम का अपहरण

Thu, 18 Jun 2015 12:45 PM IST
अमर उजाला, विजयनगर
अमर उजाला, विजयनगर Updated Thu, 18 Jun 2015 12:45 PM IST
विज्ञापन
Shivam abducted by someone close.
सैन कालोनी से अगवा हुए रेलवे कर्मचारी के बेटे शिवम (7) का 32 घंटे बाद भी सुराग नहीं मिला। पुलिस की तीन टीमों को शिवम की तलाश में लगाया गया है। रात भर अलग अलग जिलों में टीमों ने दबिश दी।
विज्ञापन


छह संदिग्ध लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अपहरण के पीछे किसी जानकार का हाथ होने का अंदेशा है। लाल रंग की एक बाइक भी पुलिस को लावारिस हालत में कोटगांव फाटक के पास खड़ी मिली है।
विज्ञापन


उधर, शिवम की बरामदगी न होने पर रेलवे कर्मचारियों में आक्रोश है। रेलवे कर्मचारियों को एकजुट होने के लिए सीनियर अधिकारी ने मैसेज किया है।

परिजनों ने कुछ लोगों पर शक जाहिर किया है। पुलिस ने करीब छह लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पिता राजन ने बताया कि उनका कुछ लोगों से पारिवारिक विवाद भी चल रहा है। इसकी जानकारी पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी डॉ. अजयपाल ने शिवम की जल्द सकुशल बरामदगी का आश्वासन दिया है। उधर, रेलवे में वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता दीपक ग्रेवाल ने रेलवे कर्मचारियों को एकजुट होने के लिए मैसेज दिया है।

रेलवे कमचारियों ने पुलिस को चेतावनी दी है कि बच्चे को जल्द से जल्द सकुशल बरामद किया जाए, वरना रेलवे कर्मचारी ट्रेनों का संचालन रोक देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed