फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shiv Sena leader to be killed before RPG attack in Mohali now two Hindu leaders of Delhi on target

खुलासा: मोहाली में RPG हमले से पहले होनी थी शिवसेना नेता की हत्या, अभी दिल्ली के दो हिंदूवादी नेता निशाने पर

Fri, 04 Nov 2022 11:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 04 Nov 2022 11:00 PM IST
सार

अमर उजाला ने अपने एक नवंबर के अंक में प्रकाशित किया था कि रिंदा व लांडा दिल्ली के दो व पंजाब के एक हिंदूवादी नेता समेत पांच लोगों की हत्या करवाना चाहते हैं।

विज्ञापन
Shiv Sena leader to be killed before RPG attack in Mohali now two Hindu leaders of Delhi on target
शिवसेना नेता सुधीर सूरी (सफेद घेरे में) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमृतसर के शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या मोहाली में पुलिस इंटेलीजेंस मुख्यालय पर नौ मई को हुए रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) हमले से पहले होनी थी। इसके लिए रेकी कर ली गई थी और शूटर अमृतसर भेज भी दिए गए थे। शूटर अमृतसर में कई दिन रुके भी थे। 

विज्ञापन

पाकिस्तान में बैठे हरविंदर सिंह उर्फ लांडा व कनाडा में बैठा लखविंदर उर्फ लांडा के निशाने पर अब दिल्ली के दो हिंदूवादी नेता व पंजाब के गैंगस्टर हीरा सिंह व फिरोजपुर का टट्टू है। यह खुलासा आरपीजी हमले में पकड़े गए नाबालिग ने पूछताछ में किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल शिवसेना नेता की हत्या के बाद नाबालिग को एक बार फिर पूछताछ के लिए रिमांड पर लाने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि इन वारदात को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान से हथियार आ चुके हैं।

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपने एक नवंबर के अंक में प्रकाशित किया था कि रिंदा व लांडा दिल्ली के दो व पंजाब के एक हिंदूवादी नेता समेत पांच लोगों की हत्या करवाना चाहते हैं। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्पेशल सेल ने मोहाली आरपीजी हमले में एक नाबालिग समेत दो लोगों को पकड़ा था। 

इस नाबालिग ने पूछताछ में खुलासा किया था कि उसे व दीपक सुरखपुर(फरार) को रिंदा व लांडा ने शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या के लिए बोला था। इसके लिए वह अपने साथियों के साथ अमृतसर गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed