फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shiv kumar yadav molested more girls earlier

गंदी लत के चलते खास ट्रिक अपनाता था शिव

Fri, 12 Dec 2014 01:30 PM IST
Updated Fri, 12 Dec 2014 01:30 PM IST
विज्ञापन
Shiv kumar yadav molested more girls earlier

शिव कुमार यादव के पकड़े जाने के बाद से ही लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं कि वह एक शातिर अपराधी और चरित्रहीन व्यक्ति रहा है।

विज्ञापन


बात यहीं खत्म नहीं होती। शिव के बहाने ही पुलिस अब उस रैकेट को भी पकड़ने की बात कर रही है जो दिल्ली जैस शहर में ड्राइविंग लाइसेंसे सहित फर्जी पुलिस वेरिफिकेशन से लेकर बैंक लोन दिलाने तक का धंधा चलाता है।

हालांकि इस मामले में जो सबसे चौंकाने वाला खुलासा है वह खुद शिव कुमार ने ही किया है। शिव ने पुलिस को बताया कि दिल्ली में वह एक खास मकसद से कैब चलाता था।
विज्ञापन


वह अक्सर रात में ही अपनी गाड़ी निकलता था और दिल्ली गुड़गांव के उन इलाकों में सवारी तलाशता था जहां लड़कियां या महिलाएं अकेले सफर करती हों। आगे पढ़िए उसकी शिकार बनी लड़कियों की कहानी...
विज्ञापन
विज्ञापन

अकेले घर से नहीं निकलती थीं लड़कियां

Shiv kumar yadav molested more girls earlier

वैसे तो शिव कुमार ने अपने शहर मैनपुरी में ही कई महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाया था जिसमें से ज्यादातर ने अब मीडिया को भी अपनी आपबीती बताना शुरु कर दिया है।

गांव में उसका इतना आतंक था कि उसके पहुंचते ही लड़कियां अकेले घर से बाहर निकलना बंद कर देती थीं। मैनपुरी की ही एक 46 वर्षीय महिला ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा था कि शिव उसे चाची कहता था लेकिन कई बार उसका बलात्कार कर चुका था।

जब उसने यह बात अपने पति से बताई तो उसे मुंह बंद रखने की सलाह दी गई। हालांकि दिल्ली की घटना के बाद इस महिला ने भी अपना मुंह खोल ही दिया।

दिल्ली में भी बनाया शिकार

Shiv kumar yadav molested more girls earlier

गांव में उसकी करतूतों को ज्यादातर महिलाओं ने इसलिए दबा कर रखा कि कोर्ट-कचहरी का चक्कर उन्हें बदनाम कर देगा और समाज में उनका रहना मुश्किल हो जाएगा। लेकिन शिव ने दिल्ली में आकर कैब चलाने का काम ही इसलिए शुरु किया ताकि वह अपनी इस गंदी आदत को जारी रख सके।

जैसा कि उसने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसने गुड़गांव में एक मॉल के बाहर देर रात एक बार डांसर को लिफ्ट दी थी और रास्ते में उसके साथ बलात्कार किया था।

महिला के शोर मचाने पर उसने उसे कैब से धक्का दे दिया था। हालांकि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जल्द ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया था। इस मामले में वह सात महीने जेल में रहा था।

विदेश से आई लड़की पर थी निगाह

Shiv kumar yadav molested more girls earlier

पांच दिसंबर की रात कैब में आईटी कंपनी की 27 वर्षीय महिला के साथ रेप से ‌ठीक दस दिन पहले भी शिव कुमार शायद ऐसा ही कुछ करने के बारे में सोच रहा था।

अमेरिका में रहने वाली निधि शाह 26 नवंबर 2014 को दिल्ली आई थीं। दिल्ली घूमने के लिए उन्होंने उबर कंपनी के मोबाइल ऐप से एक कैब बुक कराई।

जो शख्स कैब लेकर आया था वह शिव कुमार यादव था। लड़की को देखते ही उसके दिमाग में सो रहा हैवान जाग गया। निधि को कैब में बैठाते ही उसने कार के अगले हिस्से में लगे रियर मिरर से उन्हें घूरना शुरु कर दिया। उसके चेहरे पर कुटील मुस्कान भी थी। इससे पहले की वह कुछ कहता निधि ने उसके इरादों को भांप लिया।

हालांकि पांच अगस्त की घटना के बाद निधि ने अपने साथ हुए दुर्व्यवहार की‌ शिकायत अमेरिका से ही ईमेल के जरिए दिल्ली पुलिस को दी। पुलिस पूछताछ में शिव ने बताया कि वह दिल्ली में ही कई लड़कियों के साथ सेक्स कर चुका है। शिव के इस बयान के बाद पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि वह सीरियल रेपिस्ट और साइको पेशेंट भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed