फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   shirt worth 30 lakhs stolen

Delhi NCR News: दुकान के कर्मचारी ने चोरी कर बेच दी 30 लाख की शर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
गांधी नगर इलाके के रेडीमेड गारमेंट होलसेलर की दुकान का मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गांधी नगर इलाके में रेडीमेड गारमेंट होलसेलर की दुकान पर काम करने वाले एक कर्मचारी ने अपनी ही दुकान से 30 लाख रुपये की शर्ट चोरी कर दूसरे कारोबारी को बेच दी। आठ माह के दौरान धीरे-धीरे शर्ट निकालता रहा। 20 फरवरी को उसे रंगे हाथों पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले कुछ माह में 4500 से ज्यादा शर्ट दूसरे कारोबारी को बेच चुका है। बाद में मामले की सूचना गांधी नगर पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी ओम साहनी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

दो साल से काम कर रहा था आरोपी
पुलिस के मुताबिक नोएडा सेक्टर-50 निवासी सुनील गुगनानी का गांधी नगर इलाके में रेडीमेड गारमेंट का होलसेल का कारोबार है। सुनील ने बताया कि करीब 2 साल से उसके यहां ओम साहनी काम कर रहा था। 20 फरवरी को सुनील ने देखा कि वह चुपचाप 20 शर्ट कहीं ले जा रहा था। सुनील ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह निखिल को शर्ट बेचने जा रहा था। उसने बताया कि पिछले आठ माह में 30 लाख का माल बेच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील ने आरोपी के कबूलनामा का वीडियो बनाकर उससे रुपये वापस मांगे। नहीं देने पर मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed