{"_id":"580e3cea4f1c1bcf75bc28fa","slug":"shilopatsav-noida-bollywood-singers-will-perform-on-the-final-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिल्पोत्सव में जम रहा है रंग, सैलानी ले रहे हैं आनंद, 27 को बॉलीवुड गायक देंगे प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिल्पोत्सव में जम रहा है रंग, सैलानी ले रहे हैं आनंद, 27 को बॉलीवुड गायक देंगे प्रस्तुति
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 25 Oct 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा स्टेडियम में चल रहे शिल्पोत्सव-2016 में घर की सजावट के सामान, लाइटें, मोमबत्तियां, साड़ी, कालीन और लजीज व्यंजनों के अलावा महिलाओं के शृंगार के लिए भी बहुत कुछ है। मेले में लगे एक स्टॉल पर 100 रुपये में हार और झुमके का सेट महिलाओं और लड़कियों को काफी लुभा रहा है।
विज्ञापन
स्टेडियम के गेट संख्या चार से शिल्पोत्सव में प्रवेश करते ही यह स्टॉल लगा है। दिल्ली से आए दुकानदार ने यह स्टॉल लगाया है। इस पर आर्टिफिशियल ज्वेलरी की भरमार है, जिसमें हार और झुमके महिलाओं व लड़कियों को खासे आकर्षित कर रहे हैं। दुकानदार ने बताया कि ज्वेलरी भले ही आर्टिफिशियल है, लेकिन इनकी रंगत एक साल तक बरकरार रहती है। महंगा न होने के कारण इनकी बिक्री भी खूब हो रही है। 18 अक्तूबर से शुरू हुए शिल्पोत्सव का समापन 27 अक्तूबर को होगा। अंतिम दिन बॉलीवुड गायक श्रद्धा पंडित और प्लेबैक सिंगर देवोजीत प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
कुएं के साथ ले रहे सेल्फी
शिल्पोत्सव में कुएं की कलाकृति रखी गई है, जिसके आसपास महिलाएं हैं। इस कुएं के साथ सोमवार को मेले में आए खरीदार सेल्फी लेते दिखे।
भोजपुरी गानों पर झूमे दर्शक
शिल्पोत्सव नाइट में सोमवार को भोजपुरी गायिका मालिनी अवस्थी ने प्रस्तुति दी। उन्होंने न सिर्फ गीत गाए, बल्कि टीम के साथ डांस भी किया। एक गीत में उन्होंने भगवान राम के जीवन का व्याख्यान किया। इसके बाद भोजपुरी के कई चर्चित गीत गाए, जिस पर दर्शक जमकर झूमे।
विज्ञापन