फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shicshamitr without mark sheets will be included in counseling

बिना मार्कशीट काउंसलिंग में शामिल न हो सकेंगे शिक्षामित्र

Tue, 03 Jun 2014 12:03 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 03 Jun 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
Shicshamitr without mark sheets will be included in counseling

प्रदेश सरकार द्वारा आरटीई एक्ट में संशोधन कर शिक्षामित्रों को टीईटी से मुक्त रखने और सहायक शिक्षक पद पर नियुक्त करने से एक ओर जहां शिक्षामित्रों में खुशी की लहर है, वहीं दूसरी ओर 122 शिक्षामित्र परेशानी में पड़ गए हैं।

विज्ञापन


डायट की लापरवाही से इन शिक्षामित्रों का रिजल्ट और प्रमाण पत्र अब तक जारी नहीं किया गया है। ऐसे में मार्कशीट न मिलने से शिक्षामित्रों की काउंसलिंग में शामिल होने पर रोड़ा अटक गया है।
विज्ञापन


आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के मंडलीय मंत्री दुष्यंत कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षामित्रों को टीईटी मुक्त रखने और उन्हें सहायक शिक्षक पद पर नियुक्ति देने के निर्देश हैं। जबकि पद पर नियुक्ति से पूर्व शिक्षामित्रों की काउंसलिंग की जाएगी। इसमें मार्कशीट और प्रमाण पत्र का होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजियाबाद और हापुड़ जिले के 122 शिक्षामित्र ऐसे हैं जिनकी मार्कशीट अब तक नहीं मिल सकी है। डायट द्वारा शिक्षामित्रों का आंतरिक मूल्यांकन समय से परिषद को न भेजे जाने का खामियाजा शिक्षामित्रों को भुगतना पड़ रहा है।


दुष्यंत ने बताया कि इसकी शिकायत सोमवार को शिक्षामित्रों ने डायट प्राचार्य से की है। एसोसिएशन ने सप्ताह भर के अंदर मार्कशीट उपलब्ध कराने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed